Bowler अशोक संधू का Syed Mushtaq Ali Trophy में चयन, IPL CSK में भी बनाई थी जगह

वर्ष 2020 में अशोक ने हरियाणा की तरफ से विजय हजारे ट्राफी खेली। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आइपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज उनका चयन हुआ। अब इस खिलाड़ी का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए हुआ है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:38 PM (IST)
Bowler अशोक संधू का Syed Mushtaq Ali Trophy में चयन, IPL CSK में भी बनाई थी जगह
कैथल के अशोक संधू का Syed Mushtaq Ali Trophy में चयन

कैथल, जागरण संवाददाता। क्रिकेटर अशोक संधू का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए हुआ है। अशोक संधू दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी संधू का चयन इंडिया अंडर-19 टीम के लिए हुआ था, जब भारतीय टीम ने 2017 में इंग्लैंड का दौरा किया था। इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते संधू का चयन हरियाणा की रणजी ट्राफी टीम में हुआ था। इसमें भी इस खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ष 2018 में एक ट्रायल सीरीज हुई थी, इसमें अशोक संधू ने भारत की तरफ से खेलते हुए फाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें वह मैन आफ दी मैच भी रहे।

विजय हजारे ट्राफी खेली

वर्ष 2020 में अशोक ने हरियाणा की तरफ से विजय हजारे ट्राफी खेली। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आइपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज उनका चयन हुआ। अब इस खिलाड़ी का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए हुआ है। इस ट्राफी के लिए मैचों का आयोजन चार नवंबर से वडोदरा में होगा। संधू की इस उपलब्धि से न केवल स्वजनों में बल्कि जिलेभर के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। स्वजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

क्रिकेटर अशोक संधू।

वर्ष 2015 में जिला क्रिकेट टीम में हुआ था चयन

इंडस क्रिकेट एकेडमी के कोच सुनील लोहान व विकास सहरावत ने बताया कि क्रिकेटर अशोक एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उसे जब-जब इंडिया व हरियाणा के लिए खेलने का मौका मिला तो उसने हमेशा ही अहम मैचों में अपना योगदान देकर टीम को विजयी बनाने का कार्य किया। कैथल जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वह हरियाणा क्रिकेट संघ के सदस्य विजय गोयल ने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए कैथल जैसे छोटे से शहर के खिलाड़ी का चयन होना बड़ी उपलब्धि है। अशोक संधू बाएं हाथ का स्पीन गेंदबाज है, जो बल्लेबाजों के लिए एक चुनौती पेश करता है। संधू के इस चयन से दूसरे क्रिकेट खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ेगा और जिले से खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।

हरियाणा की टीम की तरफ से खेलेंगे क्रिकेटर संधू

जिले के गांव देवीगढ़ निवासी क्रिकेटर अशोक संधू ने बातचीत में बताया कि इस प्रतियोगिता में चयन को लेकर खिलाड़ी का सपना रहता है, जो अब उसका पूरा हो गया। इससे पहले भी वह कई बार रणजी मैचों में खेल चुका है। चार नवंबर से यह प्रतियोगिता शुरू होगी। हरियाणा की टीम की तरफ से वह इस प्रतियोगिता में खेलेंगे। संधू ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा है। दो बहनें सरोज व मुकेश देवी उससे बड़ी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पिता सतपाल हरसौला गांव में पशु चिकित्सक हैं। मां प्यारी देवी ने बताया कि बेटे का इस प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर वह काफी उत्साहित है।

chat bot
आपका साथी