आर्य समाज का सद्भावना सम्मेलन 15 को

आर्य बाल भारती विद्यालय के निदेशक अभय आर्य ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में 15 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आर्य समाज सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:11 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:11 AM (IST)
आर्य समाज का सद्भावना सम्मेलन 15 को
आर्य समाज का सद्भावना सम्मेलन 15 को

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य बाल भारती विद्यालय के निदेशक अभय आर्य ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में 15 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आर्य समाज सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जात-पात के भेदभाव को मिटाकर आपसी सद्भाव स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सदैव इतिहास की सही व्याख्या करके राष्ट्र के गौरव की रक्षा के साथ आपसी भेदभाव मिटाने का प्रयास करता है। सत्य सनातन वैदिक धर्म पर आधारित आर्य समाज मनुष्य को सही दिशा दिखाता है। धर्मविहीन लोग अलग-अलग वर्गों को उग्र करके संघर्ष को जन्म देते हैं। इन संघर्षों से बचने के लिए इतिहास और धर्म के मूल स्वरूप को समझना जरूरी है। इतिहास में मिलावट व धर्म की गलत व्याख्या से हालात बिगड़ते हैं। कार्यक्रम में इन विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान रामपाल आर्य करेंगे। कार्यक्रम में पानीपत के अलावा आसपास के जिलों व पंजाब, दिल्ली और उत्तर-प्रदेश के लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान डीपीई जगदीश, पीटीआइ संदीप, अमित शास्त्री, गुलाब और नरेंद्र उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी