अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर प्रदेश के 10 जिलों के सीसीआइ के बच्चों की लगाई कलाकृतियां

कुरुक्षेत्र बाल संरक्षण अधिकारी इंदू शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में इससे पहले भी सीसीआइ के बच्चों की ओर से बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाती रही है। लेकिन अबकी बार इनकी प्रदर्शनी के साथ-साथ सेल भी लगाई गई है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:12 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर प्रदेश के 10 जिलों के सीसीआइ के बच्चों की लगाई कलाकृतियां
बाल संरक्षण विभाग ने पहली बार महोत्सव में लगाई प्रदर्शनी के साथ सेल

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में बाल संरक्षण विभाग चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआइ) में पल रहे बेसहारा व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ नहीं है। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में विभाग ने पहली बार सीसीआइ के पल बेसहारा, मिसिंग, लावारिस व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की ओर से बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी और सेल लगाई है।

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक अच्छी पहल

जिला बाल संरक्षण अधिकारी इंदू शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में इससे पहले भी सीसीआइ के बच्चों की ओर से बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाती रही है। लेकिन अबकी बार इनकी प्रदर्शनी के साथ-साथ सेल भी लगाई गई है। जिससे ऐसे बच्चों की प्रतिभा को उभारा जा सकें। वहीं ये आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि महोत्सव में 10 जिलों की सीसीआइ के बच्चों द्वारा बनाई गई लगभग 350 से अधिक विशेष कलाकृतियां रखी गई है। जिन पर कलाकृति बनाने वाले बच्चे का नाम अंकित है। ऐसे में जिस कलाकृति बिक्री होती है। उसके पैसे उसी बच्चे के नाम से लिस्ट बनाकर रख रहे है। जिससे महोत्सव के बाद बच्चों के खाते में उनके पैसे डाले जा सकें। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 70 से अधिक बच्चों की कलाकृतियों की बिक्री हो चुकी है। महोत्सव में आने वाले पर्यटक बच्चों की ओर से बनाई विशेष कलाकृतियों की पसंद कर रहे है और खरीद रहे है।

तीन जिलों के अधिकारियों की लगी ड्यूटियां

महोत्सव में लगाई गई प्रदर्शनी व सेल को संभालने के लिए परिषद ने तीन जिलों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई है। इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर के अधिकारी शिफ्टों में अपनी ड्यूटियां दे रहे है।

जिला बाल संरक्षण विभाग के तत्वावधान में लगाई प्रदर्शनी व सेल 

पहली बार महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण विभाग की ओर से सीसीआइ में पल रहे बच्चों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी की सेल लगाई है। ऐसे में प्रत्येक कलाकृति पर बच्चे का नाम लिखा गया है। जिसकी बिक्री होने पर उसकी राशि उस बच्चे के खाते में डाली जाएगी। यह परिषद की ओर से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास है।

प्रवीण अत्री, मानद महासचिव, राज्य बाल कल्याण परिषद, हरियाणा।

chat bot
आपका साथी