हत्या के लिए अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

हत्या करने के लिए अवैध देसी पिस्तौल व रौंदा सप्लाई करने वाले आरोपित को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित अभिषेक उत्तर प्रदेश के मेरठ के भूनी का रहने वाला है। इसी पिस्तौल से महिला की हत्या करनी थी। हत्या की सुपारी उसके पति ने दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:02 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:02 AM (IST)
हत्या के लिए अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
हत्या के लिए अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : हत्या करने के लिए अवैध देसी पिस्तौल व रौंदा सप्लाई करने वाले आरोपित को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित अभिषेक उत्तर प्रदेश के मेरठ के भूनी का रहने वाला है। इसी पिस्तौल से महिला की हत्या करनी थी। हत्या की सुपारी उसके पति ने दी थी।

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि विकास नगर निवासी संदीप ने मोहित व दीपक को पत्नी रीटा की हत्या करने की सुपारी दी थी। फायरिग उस समय की, जब संदीप पत्नी को लेकर बाइक पर जा रहा था। संदीप ने पुलिस पकड़ से बचने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले में सीआइए-टू पुलिस ने वारदात के महज एक सप्ताह बाद ही शक के आधार पर रीटा के पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया था।

संदीप ने दोस्त मोहित व दीपक निवासी विकास नगर को सुपारी देकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने मोहित व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया था कि वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध देसी पिस्तौल व पांच जिदा रौंद अभिषेक से 10 हजार 500 रुपये में खरीद कर लाए थे।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया वीरवार देर शाम अभिषेक को सिवाह में निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास से पकड़ा था। उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी