रोजाना बेजुबान के लिए हरे चारे की व्यवस्था व एंबुलेंस से घायल गोवंश की कर रहे सेवा

सेवा करने के लिए संस्थाओं द्वारा हर तरीके मदद की जा रही है क्योंकि जीना इसी का नाम है। पानीपत शहर की ऐसी संस्था है जो बेजुबानों की मदद करने में लगी हुई है। इस संस्थान का नाम फ्लाइंग क्लब है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 07:52 AM (IST)
रोजाना बेजुबान के लिए हरे चारे की व्यवस्था व एंबुलेंस से घायल गोवंश की कर रहे सेवा
रोजाना बेजुबान के लिए हरे चारे की व्यवस्था व एंबुलेंस से घायल गोवंश की कर रहे सेवा

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेवा करने के लिए संस्थाओं द्वारा हर तरीके मदद की जा रही है क्योंकि जीना इसी का नाम है। पानीपत शहर की ऐसी संस्था है जो बेजुबानों की मदद करने में लगी हुई है। इस संस्थान का नाम फ्लाइंग क्लब है। इस संस्था के प्रधान नितिन अरोड़ा व उनकी टीम द्वारा हर रोज महक की गोशाला में हरे चारे की एक ट्राली भेजी जा रही है और साथ में महम की गोशाला में संस्था के सदस्यों की अलग-अलग दिन सेवा की ड्यूटी लगती है। इसके साथ ही संस्था के पास बेजुबान गोवंश के लिए एक एंबुलेंस सुविधा भी दी गई है।

क्लब के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि गोवंश की मदद करने के लिए फ्लाइंग क्लब के साथ 220 सदस्यों की टीम जुड़ी हुई है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर के किसी भी एरिया से गोवंश घायल होने की सूचना मिलती है तो टीम के सदस्य एंबुलेंस की सहायता से गोवंश को ठीक करवाकर महम गोशाला में छोड़ दिया जाता है। अभी तक 200 से अधिक घायल गोवंश को ठीक करवाया जा चुका है। जहां भी गोवंश घायल होने की सूचना मिलती है तो उसे एंबुलेंस से ठीक ले जाया जाता है और फिर पशु अस्पताल में दाखिल करवाकर उसे ठीक करवाया जाता है। इस अवसर पर रवि अरोड़ा, रवि भारद्वाज, विकास गुलाटी, भारत, संदीप कपूर, धीरज चावला सेवा कर रहे है। सारा खर्च क्लब द्वारा किया जाता है

घायल गोवंश को ठीक करवाने में आने वाला सारा खर्च फ्लाइंग क्लब के सदस्य खुद उठाते है। इसके लिए किसी कोई चंदा एकत्रित नहीं करते है। टीम के सदस्य ही आपस में पैसे एकत्रित करते है और बेजुबान गोवंश को ठीक करवाया जाता है।

chat bot
आपका साथी