किसान हित में हैं कृषि कानून: अर्चना गुप्ता

भाजपा की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कानूनों में कोई भी धारा या उपबंध किसानों के विरुद्ध नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:54 AM (IST)
किसान हित में हैं कृषि कानून: अर्चना गुप्ता
किसान हित में हैं कृषि कानून: अर्चना गुप्ता

जासं, पानीपत : कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। कानूनों में कोई भी धारा या उपबंध किसानों के विरुद्ध नहीं हैं। किसानों के हितों को पूर्णतया सुरक्षित रखा गया है। ये शब्द भाजपा की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने किसानों से संवाद करते हुए कहे। वह शुक्रवार को खुखराना व ऊंटला गांव के दौरे पर थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल सपने में भी किसान अहित नहीं सोच सकते। कानूनों में यहां तक प्रावधान है की यदि किसान समझौते से पीछे हटता है तो उस पर कोई पाबंदी नहीं लगेगी। यदि कंपनी अनुबंध तोड़ती है तो उसे 150 फीसद भुगतान किसान को करना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश भाजपा सचिव सत्यवान शेरा, आर्य बलविदर. मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कालिया, बलराज, देवी सिंह नंबरदार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी