गांव-गांव में लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील

लकीसर बाबा मंदिर परिसर में चुलकाना धाम भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक प्रधान कुलदीप जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:30 AM (IST)
गांव-गांव में लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील
गांव-गांव में लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील

जागरण संवाददाता, समालखा : लकीसर बाबा मंदिर परिसर में चुलकाना धाम भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक प्रधान कुलदीप जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई। करीब तीन घंटे चली बैठक में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, किसान नेता राजेंद्र हल्दाना, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर, वरिष्ठ नेता शिव कुमार जैन, मेघराज गुप्ता, राधेश्याम जिदल ने कार्यकर्ताओं और कार्यकारिणी सदस्यों को पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके प्रयास से ही पार्टी का विकास संभव होता है। इस अवसर पर महेश शर्मा, करण सिंह छौक्कर, सोनू शर्मा छदिया, अंकित रोहिल्ला, कैप्टन नरसिंह दास, पवन त्यागी, सतनारायण महावटी, सुरेंद्र छौक्कर हल्दाना, राजेंद्र छोकर, पूर्व सरपंच मदन शर्मा, अजय छौक्कर, रविकांत शर्मा, बबीता त्यागी, सतपाल फौजी, सिद्धार्थ बिहोली मौजूद रहे।

देवी मंदिर में हीलिग टच से किया उपचार

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्राचीन देवी मंदिर में हीलिग कैंप लगाया गया। कैंप में अमेरिका से आईं डा. वनजा आनंदा ने निशुल्क सेवा दी। उन्होंने बताया कि वह भारतीय संस्कृति से प्रभावित है। वर्ष 2009 से यहां लगातार आ रही हैं। चार वर्षों से वह निशुल्क सेवा कार्य कर रही हैं। हीलिग टच एक एनर्जी थेरेपी है। हजारों लोगों का फायदा पहुंचा है। इससे शरीर में ऊर्जा के प्राकृतिक प्रभाव कायम होता है। हमारे शरीर का ऊर्जा प्रवाह तनाव, दर्द, गुस्सा, शारीरिक बीमारियों के कारण असंतुलित हो जाता है। हीलिग थेरेपी से बड़ी से बड़ी बीमारी कैंसर, हार्ट की बीमारी भी ठीक हो सकती है। यहां तक की यह सर्जरी होने से भी बचा सकती है। पिछले तीन दिनों से अलग-अलग जगह पर यह कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में कैलाशी सेवा संस्था, विरेंद्र शर्मा, राधा कृष्ण गोशाला, सुरभि शर्मा, नरेश अत्री, डा. परमजीत, प्रदीप, दिनेश व सुशील शर्मा ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी