पूर्वांचल के साथियों से एकजुटता की अपील

भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक समालखा की आफिसर कालोनी में हुई। पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि इससे पूर्व पूर्वांचल के लोगों का अपना प्रकोष्ठ नहीं था। हमारे बीच एकजुटता का अभाव था। अब प्रकोष्ठ बन चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:15 AM (IST)
पूर्वांचल के साथियों से एकजुटता की अपील
पूर्वांचल के साथियों से एकजुटता की अपील

जागरण संवाददाता, समालखा : भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक समालखा की आफिसर कालोनी में हुई। पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि इससे पूर्व पूर्वांचल के लोगों का अपना प्रकोष्ठ नहीं था। हमारे बीच एकजुटता का अभाव था। अब प्रकोष्ठ बन चुका है। हमें केवल प्रकोष्ठ के बैनर तले ही काम करना है। पार्टी को मजबूत बनाना है। प्रकोष्ठ के पानीपत जिला संयोजक सुशील ठाकुर ने कहा कि एकता में ही बल है। हमारा प्रकोष्ठ पूरी तरह सक्रिय है। पार्टी हमें उचित मान सम्मान दे रही है। प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी ने भी आनलाइन बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि एकजुट रहने में हम सभी की भलाई है। दूसरों को भी इससे संदेश मिलता है। इस अवसर पर लक्ष्मी झा, अमित कुमार, दिनेश्वर तिवारी, बेचु यादव उपस्थित थे।

श्री कृष्णा क्लब मनाएगा तीज और जन्माष्टमी

पानीपत, (विज्ञप्ति) : श्रीकृष्णा क्लब की बैठक प्रधान वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जन्माष्टमी व तीज महोत्सव मनाने पर चर्चा हुई। तीज उत्सव सेक्टर 12 के श्री कृष्णा पार्क में मनाया जाएगा। 11 अगस्त को शाम चार बजे झूले डाले जाएंगे। इससे पहले दस अगस्त को महिलाओं को मेहंदी लगाई जाएगी। कोविड की वजह से जन्माष्टमी पर्व एक दिन ही मनाया जाएगा। 30 अगस्त को वृंदावन से बाल कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, कोरोना गाइडलाइन का सभी लोग सख्ती से पालन करें। इसी में सभी की भलाई है। बैठक में विकास जैन, पुनीत बतरा, महेश नारंग, सतीश ढींगड़ा, विनीत गर्ग, कमल दुआ, विजय शर्मा, सुरेश गुप्ता, राजेश वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी