Covid-19 Vaccination: कोरोना वैक्‍सीन वैक्‍सीनेशन को लेकर हर सवाल का यहां जवाब, आप भी पढि़ए

देश भर में कोरोना वैक्‍सीन के टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। पानीपत में सबसे पहले सफाई कर्मी को टीका लगाया गया। इस दौरान लोगों की नजरें टीकाकरण अभियान पर टिकी रहीं। लोगों के मन में कई सवाल भी उठे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:10 PM (IST)
Covid-19 Vaccination: कोरोना वैक्‍सीन वैक्‍सीनेशन को लेकर हर सवाल का यहां जवाब, आप भी पढि़ए
वैक्‍सीनेशन को लेकर डा. मनीष पासी (अर्बन चाइल्ड वैक्सीनेशन अधिकारी) ने जवाब दिया।

पानीपत, जेएनएन। कोरोना महामारी के बीच कोरोना वैक्‍सीन लोगों के लिए राहत बनकर आई है। कोरोना वैक्‍सीन को लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो ये खबर आपके काम की है। टीकाकरण पर जागरण के सवाल का डा. मनीष पासी (अर्बन चाइल्ड वैक्सीनेशन अधिकारी) ने जवाब दिया।

प्रश्न : कोरोना वैक्सीन का टीका किसे लगेगा, किसे नहीं।

उत्तर : फिलहाल यह टीका 18 साल व इससे अधिक आयु के लोगों के लिए है।

प्रश्न : बच्चे-किशोर भी संक्रमित आए हैं, इन्हें कब टीका लगेगा।

उत्तर : केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद।

प्रश्न : क्या गर्भवती महिलाओं को भी टीका लग सकता है।

उत्तर : गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीका नहीं लगेगा।

प्रश्न : क्या गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को टीका लगेगा।

उत्तर : मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तो टीका नहीं लगेगा।

प्रश्न : क्या कोरोना संक्रमितों को टीका लगाया जा सकता है।

उत्तर : संक्रमितों को टीका स्वस्थ होने के 14 दिन बाद लगेगा।

प्रश्न : प्लाज्मा थैरेपी से स्वस्थ हुए लोगों को टीका लगेगा।

उत्तर : ऐसे लोगों को ठीक होने के 8 सप्ताह बाद टीका लग सकता है।

प्रश्न : दूसरे चरण में किन लोगों का टीकाकरण होगा।

उत्तर : पुलिस प्रशासन कर्मी, होमगाड्र्स, नगर निगम, पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी।

प्रश्न : आमजन का टीकाकरण कब शुरू होगा।

उत्तर : तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले और बीमार लोगों को टीका लगेगा।

प्रश्न : चतुर्थ चरण में किसे वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

उत्तर : पचास वर्ष से कम आयु वालों का वैक्सीनेशन होगा।

प्रश्न : दूसरी डोज कब दी जाएगी

उत्तर : कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को 28 दिन बाद दूसरी डोज लेना जरूरी है। पहला टीका कोविशील्ड का लगा है तो दूसरा भी इसी कंपनी का लगेगा। पहले टीके के 14 दिन बाद एंटीबाडीज बननी शुरू होगी। दूसरी डोज के दो सप्ताह बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक तंत्र पूरी तरह से विकसित हो जाएगा।

प्रश्न : पहला चरण कब तक पूरा होगा

उत्तर : सिविल सर्जन डा.संतलाल वर्मा ने बताया कि पहला चरण 25 जनवरी को पूरा होना है। इसमें 6660 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगना है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के निर्देश पर सिविल अस्पताल और एनसी मेडिकल कालेज में टीकाकरण शुरू किया गया है। तय समय पर पहला चरण पूरा हो, समालखा, सेक्टर-25 और खोतपुरा के लिए अनुमति मांगी जाएगी।

प्रश्न : क्या वैक्सीनेशन का मतलब अब बचाव हो गया है

उत्तर : कोरोना वैक्सीन लगने का मतलब यह नहीं कि आप पूरी तरह सुरक्षित हो गए है। कंपनी के दावों के मुताबिक यह वैक्सीन 70 फीसद तक संक्रमण से आपकी रक्षा करती है। कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन कर रहे हैं, (मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना) उनका पालन जारी रखें।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी