परिवार नियोजन में अच्छा कार्य करने वाली एएनएम-आशा वर्कर सम्मानित
विश्व जनसंख्या दिवस पर सिविल अस्पताल के मीटिग रूम में पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली नौ एएनएम एक स्टाफ नर्स और 11 आशा वर्कर को पुरस्कृत किया गया। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के नुकसान की जानकारी हर घर में दी जाए।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
विश्व जनसंख्या दिवस पर सिविल अस्पताल के मीटिग रूम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली नौ एएनएम, एक स्टाफ नर्स और 11 आशा वर्कर को पुरस्कृत किया गया। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के नुकसान की जानकारी हर घर में दी जाए।
सिविल सर्जन ने इस वर्ष की थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी-सक्षम राष्ट्र और परिवार की जिम्मेदारी के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आरंभ हो चुका है। एएनएम और आशा वर्कर घरों में दस्तक देकर इच्छुक पात्र दंपती को परिवार नियोजन के स्थायी-अस्थायी साधनों की जानकारी दें, साधन उपलब्ध भी कराएं। इसके अलावा सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताएं।पुरुष नसबंदी केस संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनील संडूजा ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डा. निशि जिदल, डा. मनीष पासी आदि मौजूद रहे।
पुरस्कृत होने वाले
स्टाफ नर्स कविता, एएनएम पिकी, विनोद, राजबाला, गीता, मीना, कुसुम, सुनीता, रजनी और कमलेश। आशा वर्कर सरोज, बिमला, मीना, अनिता, सुदेश, नीलम, ज्योति, सुनीता, सुमन, ममता और पूनम।