दो किसानों से 150 क्विंटल पीआर धान की खरीद

जागरण संवाददाता समालखा नई अनाज मंडी में दूसरे दिन दो किसानों से समर्थन मूल्य पर 150 क्विंटल प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:14 PM (IST)
दो किसानों से 150 क्विंटल पीआर धान की खरीद
दो किसानों से 150 क्विंटल पीआर धान की खरीद

जागरण संवाददाता, समालखा : नई अनाज मंडी में दूसरे दिन दो किसानों से समर्थन मूल्य पर 150 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई। पांच किसानों को फसल लाने के लिए मैसेज भेजा गया था, जिनमें दो की फसल खरीदी गई। शेष के ढेर में नमी होने से बृहस्पतिवार को खरीद की जाएगी। मालूम हो की सरकार की तरफ से 17 प्रतिशत नमी पास है। इससे अधिक नमी होने पर फसल को सूखाना पड़ता है। उसके बाद हैफेड खरीदारी करती है। नमी और गेटपास की खामी के कारण ही पहले दिन खरीद नहीं हो सकी थी।

1509 के रेट में आने लगी तेजी

महीन धान 1509 के रेट में तेजी आने लगी है। बुधवार को इसका भाव न्यूनतम 1750 तो अधिकतम 2120 रुपये रहा। आढ़तियों ने किसानों से 13,350 क्विंटल की खरीद की। अभी तक 80,250 क्विटल 1509 किस्म की खरीद हो चुकी है। मिलर और एक्सपोर्टर की तरफ से करीब एक दर्जन आढ़ती उनके लिए खरीद कर रहे हैं। हथवाला के किसान राम कुमार, पट्टीकल्याणा के जयभगवान व बिहौली के रमेश ने बताया अभी भी लागत के हिसाब से रेट बहुत कम है। गत साल इससे 500 रुपये अधिक था। इस बार लागत भी चार हजार रुपये प्रति एकड़ बढ़ गई है। पट्टे पर खेती करना संभव नहीं है।

chat bot
आपका साथी