आज दिखेगा स्‍टार प्रचारकों का जोर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बसपा सुप्रीमों मायावती पानीपत में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बापौली की अनाज मंडी और बसपा सुप्रीमो मायावती सेक्टर 13-17 के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 09:55 AM (IST)
आज दिखेगा स्‍टार प्रचारकों का जोर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बसपा सुप्रीमों मायावती पानीपत में
आज दिखेगा स्‍टार प्रचारकों का जोर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बसपा सुप्रीमों मायावती पानीपत में

पानीपत, जेएनएन। चुनाव में स्टार प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बापौली की अनाज मंडी और बसपा सुप्रीमो मायावती सेक्टर 13-17 के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।

बापौली की अनाज मंडी में अमित शाह बुधवार को दोपहर दो बजे संबोधित करेंगे। मंगलवार को डीसी सुमेधा कटारिया, एसपी सुमित कुमार के साथ साथ पार्टी प्रत्याशी शशिकांत कौशिक व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। हैलीपेड व पार्किंग स्थल का जायजा लिया। अमित शाह यहां से पानीपत शहरी, इसराना, पानीपत ग्रामीण व समालखा के पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। देर रात तक टेंट लगाने अन्य तैयारी का सिलसिला चलता रहा। शेड के नीचे बड़ा स्टेज बनाया गया है। मंडी में ही हैलीपेड बनाया गया है। वोट बैंक पर नजर समालखा विधानसभा के बापौली क्षेत्र में 27 गांव एक वर्ग विशेष के हैं। 45 हजार वोटर इसी वर्ग से आते हैं। सभी पार्टियों की निगाहे इस पर टिकी हैं। अमित शाह भी इन्हीं वोटरों को साधने का काम करेंगे।

कहां कितने मतदाता

समालखा विधानसभा में 2 लाख 9 हजार 824

इसराना (आरक्षित) में 1 लाख 75 हजार 134

पानीपत ग्रामीण में 2 लाख 42 हजार 423

पानीपत शहरी में 2 लाख 20 हजार 440

बसपा ने झोंकी ताकत

बसपा ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा, राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर आकाश आनंद सहित कई नेता बुधवार को पहले यमुनानगर के रादौर में और इसके बाद पानीपत के सेक्टर 13-17 के ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने बताया कि रैली की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंच पर सभी बड़े नेताओं सहित पानीपत और करनाल लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी रहेंगे। पार्टी सुप्रीमो व अन्य नेता दोपहर दो बजे यहां पहुंचेंगे। एक छोटा मंच मिशनरी गायकों के लिए बनाया गया है। रैली को पूर्व एमएलसी एमएल तोमर, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण ¨सह और सुरेश आर्य भी संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी