अंबाला नगर निगम के पार्कों में सूखे कचरे से बनेगी खाद, बिक्री भी होगी

अंबाला नगर निगम की ओर से सूखे कचरे से खाद बनाने की पहल की गई है। अब नगर निगम के पार्कों में सूखे कचरे से खाद बनाई जाएगी। इसके लिए पार्कों में होद बनाई जाएगी। इस खाद की बिक्री भी होगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM (IST)
अंबाला नगर निगम के पार्कों में सूखे कचरे से बनेगी खाद, बिक्री भी होगी
अंबाला नगर निगम पार्कों में कचरा से खाद बनाएंगे।

अंबाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम अंबाला शहर के बड़े पार्कों में सूखे कचरे से खाद बनाने का काम शुरू करेगा। इसके लिए पार्कों में होद बनाई जाएगी। इस होद में सूखे कचरे से खाद बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए निगम कंपोस्ट खाद के लिए टेंडर करेगी। कंपनी ही पार्कों में सूखे कचरे से खाद बनाने के लिए होद का निर्माण करेगी।

मालूम हो कि नगर निगम के शहर में 144 पार्क बने हैं। इन पार्कों में हरियाली के लिए पौधे लगे हैं। इसमें देखने को मिलता है कि पार्क में सूखे कचरे से गंदगी फैली रहती है। वहीं पार्क में सर्दी में लोग कचरे में आग लगा देते हैं। कचरे में आग लगाने से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का उल्लंघन भी होता है। इसलिए नगर निगम ने पार्क में सूखे कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का काम शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम कंपनी को टेंडर करेगी। कंपनी पार्कों में कंपोस्ट खाद बनाने के लिए होद बनाएगी। इस होद में सूखे पत्तों को गिरा दिया जाएगा। इसके बाद खाद बनाने के लिए कैमिकल का प्रयोग किया जाएगा। वही ठेकेदार पार्क में खाद बनाने के बाद उसकी बिक्री भी कर सकेगा। इस दौरान खाद की तुलाई के समय निगम कर्मी निगरानी भी रखेंगे।

इस संबंध में मुख्य अभियंता महीपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम बड़े पार्कों में कंपोस्ट खाद बनाने का काम शुरू करेगा। इसके लिए पार्कों में होद बनाने का काम किया जाएगा।

कंपोस्ट खाद बनाने का तरीका

कंपोस्ट एक प्रकार की खाद है, जो जैविक पदार्थों से बनाई जाती है। कंपोस्ट खाद बनाने का सबसे सरल तरीका है। इसमें जैव पदार्थों (जैसे पत्तियां, बचा खाना ) के ढेर को एक जगह पर कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है, ताकि इसका विघटन हो जाए। इसके बाद खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

chat bot
आपका साथी