अंबाला में 60 लोग कोरोना संक्रमित, 130 स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे

कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा के अंबाला के लोगों के लिए राहत की खबर है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। महज 60 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 130 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:46 PM (IST)
अंबाला में 60 लोग कोरोना संक्रमित, 130 स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे
अंबाला में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई।

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में 60 मरीज संक्रमित सामने आए, लेकिन 130 मरीज डिस्चार्ज हुए। ऐसे में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 6625 हो गई। कुल एक्टिव मरीज 994 रह गए हैं और संक्रमित मरीज आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 7709 हो गई है। हालांकि इलाज की दर अब 85.94 फीसदी हो गई है।जिले में 22 मरीज अंबाला शहर, 16 मरीज छावनी, 2 मरीज शहजादपुर, 6 मरीज मुलाना, 1 मरीज बराड़ा, 1 मरीज नारायणगढ़ और 12 मरीज चौड़मस्तपुर से मिले।

आइएलआइ के लक्षण वाले 64 मरीज मिले जिनके सैंपल लिए गए हैं। 2 मरीज की मृत्यु हुई, जिसके उपरांत अब तक 90 मरीजों की मृत्यु हो चुकी। औसत मृत्यु दर 1.15 फीसदी है। पहली मृत्यु 45 वर्षीय महिला की हुई जो कि शहर की रहने वाली थी। दूसरी मृत्यु 45 वर्षीय महिला गांव खैरा की हुई। जो थाइराइड से ग्रस्ति थी। साथ में  महिला के दिमाग का भी ऑपरेशन हो रखा था। पिछले कुछ दिनों पर नजर डाले तो कोरोना संक्रमित मामलों में गिरावट आयी है, क्योंकि पहले आंकड़ा 225 तक पहुंच गया था7

-प्रति दस लाख पर 80919 सैंपल लिए

कुल सैंपलों की संख्या 91277 हो गई है। इसमें से 71102 सैंपल आरटीपीसीआर से तथा 20175 सैंपल एंटीजन टेस्टिंग किट से किए गए। प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 80919 सैंपल लिए गए। 24 कंटेनमेंट जोन में टीमों ने सर्वे किया। 1419 लोगों को स्क्रीन किया। 27 लोगों के सैंपल लिए गए।

यहां सामने आए नए केस

दो राम नगर छावनी, दो तोपखाना, 1 अजित नगर छावनी, 1 बब्याल, 1 जवाहर नगर, 2 प्रीत कालोनी, 2 जंडली, 1 विरासत नगर, 3 पुलिस लाइन, 1 गोङ्क्षबद नगर, 1 मोती नगर, 1 मॉडल टाउन, 2 सेक्टर नौ, 1 शर्मा कालोनी, 1 रानी बाग, 1 स्पाटू रोड, 1 दर्जियां वाला चौक, 1 लक्ष्मी नगर, 1 हीरा नगर, 1 कैलाश नगर, 1 कबीर नगर, 1 ओल्ड घास मंडी, 2 सुलतानपुर, 1 राणा पार्क, 1 माल रोड, 2 बीसी बाजार, 2 प्रभु प्रेम पुरम से हैं।

chat bot
आपका साथी