जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में अमन और अमित तीसरे स्थान पर

एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित 47 वीं प्रदेश स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी स्कूल के अमित ने तृतीय स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 07:08 AM (IST)
जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में अमन और अमित तीसरे स्थान पर
जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में अमन और अमित तीसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता, पानीपत : एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित 47 वीं प्रदेश स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी स्कूल के अमित ने तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य रणबीर जागलान ने बताया कि निदेशक सुमन नैन अमित के साइंस मॉडल को सराहा। अमित की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। जिला स्तर पर अमित ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर अश्विनी, कर्म सिंह, जयपाल, रविन, अनामिका, संदीप, चंचल, सुनीता, मनीषा व अर्चना मौजूद थे। प्लास्टिक ब्रिक्स मॉडल ने जीता तृतीय पुरस्कार

फोटो-61

जागरण संवाददाता, समालखा : राजकीय सीसे स्कूल पावटी के 12 वीं कक्षा के गणित के छात्र अमन ने गुरुग्राम में आयोजित जवाहर लाल नेहरु विज्ञान प्रदर्शनी में तीसरा स्थान प्राप्त कर पानीपत जिले का नाम रोशन किया है। औद्योगिक विकास पर आधारित उसके प्रोजेक्ट प्लास्टिक ब्रिक्स मॉडल की सभी ने सराहना की है। एसएस मास्टर रामपाल ने बताया कि 20 नवंबर से शुरू इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में सभी जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। शुक्रवार को समापन अवसर पर अमन को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीते 18 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में अमन को द्वितीय स्थान मिला था। अब राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

chat bot
आपका साथी