राहत की खबर, 15 जून के बाद बहाल होंगी पानीपत से उत्तर प्रदेश रूट की सभी बसें

पानीपत से उत्‍तर प्रदेश रूट की बसें 15 जून से बहाल कर दी जाएंगी। इसके लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। नई रोटेशन पर बनाने पर रोडवेज ने शुरू किया काम पंजाब व उत्तर प्रदेश के लिए ज्यादा टाइम बना सकती है रोडवेज।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:43 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:43 AM (IST)
राहत की खबर, 15 जून के बाद बहाल होंगी पानीपत से उत्तर प्रदेश रूट की सभी बसें
पानीपत से उत्‍तर प्रदेश के लिए जल्‍द रोडवेज सेवा।

पानीपत, जेएनएन। लाकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश जाने वाली सभी बसें डेढ़ माह से बंद हैं। अब 15 जून के बाद उत्तर प्रदेश के लिए रूट खुलने जा रहा है। नए रोटेशन भी तैयार किए जा रहे है। सबसे ज्यादा बसें पंजाब व उत्तर प्रदेश के लिए चलाई जा सकती हैं। फिलहाल रोडवेज ने अभी तक पंजाब के जलांधर, अमृतसर, लुधियाना व डेरा व्यास के लिए बसें चलाई हैं। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। अगर 15 जून को उत्तर प्रदेश की बसें भी बहाल हो जाती है तो यात्रियों की काफी राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के लिए लाकडाउन से पहले शामली, लखनऊ व मेरठ के लिए सबसे ज्यादा बसें चलती थी। इन्हीं रूट से रोडवेज की कमाई सबसे ज्यादा होती है। अब उत्तर प्रदेश में भी काफी हिस्से अनलाक हो चुके है। लेकिन 15 जून तक प्रदेश की बसें बंद है। इसके बाद रोडवेज की सभी बसें बहाल हो जाएगी और उम्मीद है कि सभी बसें नए रोटेशन के साथ चलेगी। इसके लिए ट्रैफिक ब्रांच द्वारा रोटेशन तैयार की जा रही। फिलहाल पुरानी रोटेशन को ध्यान में रखते हुए कुछ ही बदलाव होने की संभावना है।

इन रूट पर चल रही फिलहाल बसें

रूट का नाम इतनी बसें चल रही

रोहतक 10 बसें

अंबाला 12 बसें

चंडीगढ़ 6 बसें

करनाल 10 बसें

गुरुग्राम 6 बसें

लुधियाना 4 बसें

अमृतसर 4 बसें

डेरा व्यास 2 बसें

जलांधर 2 बसें

उत्तर प्रदेश बहाल होने के बाद चलेंगी इतनी बसें

शामली 12 बसें

लखनऊ 4 बसें

हरिद्वार 10 बसें

मेरठ 2 बसें

मथुरा 6 बसें

बागपत 2 बसें

उत्तर प्रदेश की बसें शुरू होने पर सुधरेंगे आर्थिक हालात

15 जून के बाद उत्तर प्रदेश की बसें बहाल होने जा रही हैं। इससे रोडवेज के आर्थिक हालात में काफी सुधार आएगा और डिपो की रैंकिंग में भी सुधार आएगा। लाकडाउन के चलते रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अभी उत्तर प्रदेश के लिए 15 जून तक बसें बंद है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की बसें चलाई जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा अनुमति मिल जाएंगी। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

कर्मबीर, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज पानीपत।

chat bot
आपका साथी