मेढक रेस में अक्षत, वन लेग रेस में मन्नत बने विजेता

रस्साकशी में छह-छह महिलाओं की रेड और ग्रीन टीमें बनाई गई। तीन राउंड मुकाबले हुए। रेड टीम ने पहले दो राउंड में जीत हासिल कर पुरस्कार अपने नाम कर लिया। विजेता टीम में दर्शना ज्योति बिमला कुसुम सुदेश और चंदा शामिल रहीं। बच्चों की मेढक रेस में अक्षत और लंगड़ी टांग के दो राउंड में मन्नत डिकाडला और परिधि ने बाजी मारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 07:30 AM (IST)
मेढक रेस में अक्षत, वन लेग रेस में मन्नत बने विजेता
मेढक रेस में अक्षत, वन लेग रेस में मन्नत बने विजेता

जागरण संवाददाता, पानीपत : आओ मिलें, खेलें और स्वस्थ रहें। सेक्टर-25 स्थित सर छोटूराम पार्क में शनिवार को दैनिक जागरण की तरफ से फन गेम्स का आयोजन हुआ। महिलाओं और बच्चों ने मेढक रेस, लंगड़ी टांग (वन लेग रेस) और रस्साकशी में खूब एंज्वॉय किया।

रस्साकशी में छह-छह महिलाओं की रेड और ग्रीन टीमें बनाई गई। तीन राउंड मुकाबले हुए। रेड टीम ने पहले दो राउंड में जीत हासिल कर पुरस्कार अपने नाम कर लिया। विजेता टीम में दर्शना, ज्योति, बिमला, कुसुम, सुदेश, और चंदा शामिल रहीं। बच्चों की मेढक रेस में अक्षत और लंगड़ी टांग के दो राउंड में मन्नत डिकाडला और परिधि ने बाजी मारी। महिलाओं की नींबू-चम्मच रेस में दो राउंड कराए गए। सीमा और शिवानी प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को दैनिक जागरण की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सोनिया, मनीषा, आरती, निशा, संजना और प्रीति मौजूद रहीं। फन गेम्स जैसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए

आओ खेलें कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा। इसमें बच्चे, जवान और बूढ़े सभी वर्ग के लोगों ने खूब आनंद उठाया। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

आशा मित्तल बच्चों का शारीरिक विकास होगा

बच्चों को मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया से बाहर निकाल कर खेलकूद से अवगत कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बहुत जरूरी है। इससे उनका शारीरिक विकास होगा।

ऊषा गोयल बचपन की यादें ताजा

दैनिक जागरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आज पुराने दिन याद आ गए। बचपन के खेलकूद की यादें भी ताजा हो गई। महिलाएं घर और किटी पार्टियों तक ही सीमित रह गई है।

सोनिया बच्चों में दिखा उत्साह

दैनिक जागरण की ओर से समय-समय पर प्रतियोगिताएं होती रही हैं। पार्क में संपन्न फन एक्टिविटीज में आसपास की महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह नजर आया।

नेहा वधवा एकता पार्क में 27 को फन गेम्स

आओ मिलें, खेलें और स्वस्थ रहें। इस थीम पर दैनिक जागरण की तरफ से 27 अप्रैल को सेक्टर-12 स्थित एकता पार्क में फन गेम्स का आयोजन होगा। पार्क में शाम 6 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। बच्चे और महिलाएं समय से पहले पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करा लें।

chat bot
आपका साथी