सुबह छाया हलका कोहरा, दिन में बढ़ा प्रदूषण

बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:41 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:41 AM (IST)
सुबह छाया हलका कोहरा, दिन में बढ़ा प्रदूषण
सुबह छाया हलका कोहरा, दिन में बढ़ा प्रदूषण

जागरण संवाददाता, पानीपत : बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में मौसम साफ रहा। शाम को बादल छा गए। बुधवार को प्रदूषण स्तर फिर से बढ़ गया। शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 माइक्रोग्राम रहा। तेज हवा चलने से दो दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से कम पर आ गया था। बुधवार को हवा की गति कम रही। जिस कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब स्थिति में रहा।

इस बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अलग-अलग विभागों से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी मांगी है। 15 दिन पहले जिला प्रशासन ने 14 विभागों की ड्यूटी लगाई थी। इसमें नगर निगम, हशविप्रा, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित जिला उद्योग केंद्र, खनन विभाग,आरटीओ शामिल है।

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व प्रधान प्रीतम सचदेवा ने कहा कि पानीपत में कूड़ा जलाया जा रहा है। जिससे प्रदूषण फैल रहा है। पिछले दो दिनों में उद्योग चल रहे हैं, लेकिन प्रदूषण स्तर नहीं बढ़ा है। जेबीएम कंपनी कूड़़ा जलाने के लिए जिम्मेदार है। जिसकी सजा उद्योगों को मिली है।

chat bot
आपका साथी