भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट सुधीर जाखड़

सर्वसम्मति से पानीपत जिले में भारतीय किसान यूनियन व किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए एडवोकेट सुधीर जाखड़ को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:05 PM (IST)
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट सुधीर जाखड़
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट सुधीर जाखड़

जागरण संवाददाता, पानीपत: भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा बुधवार को किसान भवन में एक बैठक की गई। इसमें यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, संगठन मंत्री हरपाल सुढल, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से पानीपत जिले में यूनियन व किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए एडवोकेट सुधीर जाखड़ को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि सुधीर जाखड़ काफी समय से किसान आंदोलन में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा और योग्यता को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ को यूनियन का झंडा व पटका पहनाते हुए जिला कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन व किसानों ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वो खरा उतरेंगे और सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि जल्द ही जिले के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क कर भारतीय किसान यूनियन की कमेटी गठित की जाएंगी । इस मौके पर जिला प्रेस प्रवक्ता प्रदीप जागलान, सोनू मालपुरिया, भगत सिंह, राजेंद्र दहिया, जगबीर, विकास गौतम, बलबीर कवि, केवल सिंह, संदीप मलिक, होशियार, राजेश चंदौली, राम सिंह शाहपुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी