देवी मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान बने आदर्श गुप्ता

रामलीला कमेटी के निवर्तमान प्रधान नवल जिदल ने आदर्श गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। आदर्श गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:23 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:23 AM (IST)
देवी मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान बने आदर्श गुप्ता
देवी मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान बने आदर्श गुप्ता

जागरण संवाददाता, पानीपत : कंबल कारोबारी आदर्श गुप्ता को सर्वसम्मति से श्री देवी मंदिर रामलीला कमेटी का प्रधान चुन लिया गया। देवी मंदिर में हुई रामलीला कमेटी की आम सभा में सर्वप्रथम पिछले वर्षो का लेखा जोखा पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद चुनावी एजेंडे पर विचार हुआ। रामलीला कमेटी के निवर्तमान प्रधान नवल जिदल ने आदर्श गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। आदर्श गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने आदर्श गुप्ता को प्रधान चुने जाने पर बधाई दी। अन्य पदाधिकारियों को चुनने के अधिकार नवनिर्वाचित प्रधान को दिया गया।

आदर्श गुप्ता पिछले छह साल से देवी मंदिर रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर रहे हैं। देवी मंदिर रामलीला कमेटी हर वर्ष रामलीला व दशहरे का आयोजन करवाती है। पिछले 151 साल से यह कमेटी दशहरा व रामलीला उत्सव करती आ रही है। अब 152 उत्सव आदर्श गुप्ता के नेतृत्व में होगा।

ये रहे मौजूद

गोबिद गोयल, विजय शर्मा वीरेंद्र बंसल, अनिल गर्ग, मनोज सिगला, मनोज गोयल, अमित सिगला, अमित गुप्ता, गंगा राम मंगला, अनिल सिगला राजेन्द्र गुप्ता प्रदीप तायल, अतुल गर्ग, कुलदीप जैन, प्रेम गर्ग, सुमित मित्तल, अजय गोयल, विनय शर्मा, सचिन गर्ग, सचिन मंगला, संजय मंगला संदीप शर्मा, सुरेश जैन अनिल गर्ग मौजूद रहे। राधेश्याम बने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष

जासं, समालखा : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई की बैठक गोहाना रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सभागार में जिला प्रधान रामपाल जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव सतपाल जांगड़ा ने मंच संचालन किया। इकलौता प्रत्याशी के मैदान में होने से समालखा के राधेश्याम जांगड़ा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान बनाया गया। चुनाव अधिकारी वकील कर्मपाल और सुशील जांगड़ा रहे। पर्यवेक्षक की भूमिका विश्वकर्मा मंदिर सभा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जांगड़ा रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश जांगड़ा, प्रवीण उर्फ बॉबी जांगड़ा, जगदीश जांगड़ा, सतबीर जांगड़ा, कर्मबीर जांगड़ा, प्रेम सिंह, वीरेन्द्र, सत्यदेव, रवि जांगिड़, सुभाष जांगिड़, सत्यवान जांगिड़, रमेश कुमार, रणधीर सिंह, सतेन्द्र आर्य, नरेश जांगिड़, विजय जांगिड़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी