ऑक्सीजन की खपत में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी

कैथल के डीसी सुजान सिंह ने कोरोना महामारी में सख्‍ती के आदेश दिए हैं। कहा कि जिला में कोविड मरीजों को पूर्ण ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने वाले सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई है।

By Edited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:41 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:41 AM (IST)
ऑक्सीजन की खपत में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी
कैथल में डीसी ने सख्‍ती के आदेश दिए हैं।

जासं, कैथल : डीसी सुजान ¨सह ने कहा कि जिला में कोविड मरीजों को पूर्ण ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने वाले सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई है। जिला में यदि किसी भी निजी अस्पताल की ऑक्सीजन की खपत में गड़बड़ी, निर्धारित रेटों से अधिक राशि वसूलने, कोविड मरीजों को एडमिट नही करने की सूचना मिलती है तो उस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता व अन्य प्रबंधों बारे संबंधित अधिकारियों व सरकारी व निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस संकट के दौर में हर व्यक्ति को अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए। हमें हर व्यक्ति के जीवन को बचाना है। वर्तमान में अभी तक ऑक्सीजन की कोई कमी नही है, लेकिन भविष्य के मद्देनजर हमें पूरी निगरानी रखनी होगी। संबंधित अधिकारी ऑक्सीजन सिलेंडरों का रोजाना ऑडिट भी करेंगे।डीसी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों से परिवार वालों की वीडियो कॉल कर बातचीत करवाई जाएगी। सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नंबर नौ व मुख्य बाजार में किया सैनिटाइज संवाद सहयोगी, राजौंद: नगरपालिका की ओर से राजौंद शहर में सैनिटाइजर अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नंबर नौ, मुख्य बाजार व घरों में डोर टू डोर जाकर सैनिटाइज किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों को सैनिटाइज करवाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। नगरपालिका सचिव र¨वद्र ¨सह ने बताया बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए शहर में सैनिटाइजर अभियान चलाया गया है। इस अभियान में पूरे शहर को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। तभी हम इस से लड़ सकते है। इस मौके पर एसआइ कर्मवीर ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी