पोस्टर वार पर एक्शन में आए नगर निगम ने हटाए होर्डिग

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के पोस्टर वार में शहर को पूरी से अटने की तस्वीर देखने के बाद नगर निगम अधिकारी और एआरओ तक एक्शन में आ गए हैं। जीटी रोड पर लगाए होर्डिग को हटवा दिया।

By Edited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 03:52 PM (IST)
पोस्टर वार पर एक्शन में आए नगर निगम ने हटाए होर्डिग
पोस्टर वार पर एक्शन में आए नगर निगम ने हटाए होर्डिग

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के पोस्टर वार में शहर को पूरी से अटने की तस्वीर देखने के बाद नगर निगम अधिकारी और एआरओ तक एक्शन में आ गए हैं। नगर निगम ने जीटी रोड पर लगाए होर्डिग को हटवा दिया। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ एवं एआरओ ने अपने अंतर्गत आने वाले वार्डो में भाजपा व कांग्रेस के दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दिया है।

दैनिक जागरण ने बुधवार के अंक में अफसर मौन, शहर को बचाए कौन? शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर निगम अधिकारियों ने होर्डिग हटवाने के लिए बुधवार सुबह एक टीम गठित की। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जीटी रोड के दोनों तरफ लगाए गए होर्डिग को हटवाया। दोपहर बाद करीब दो बजे तक एक ट्रॉली होर्डिग उतार ली गई। एआरओ ने दो प्रत्याशियों को नोटिस दिया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ एवं एआरओ ने अपने अंतर्गत आने वाले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अवधेश यादव व विजय को नोटिस जारी किया है। उन्होंने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि होर्डिग और पोस्टर अनुमति लेकर ही लगाए जाने हैं, लेकिन उन्होंने इस नियम का पालन नहीं किया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। वे भविष्य में किसी तरह के नियम की उल्लंघना करते हुए मिले तो उनके खिलाफ चुनाव आयुक्त को लिख दिया जाएगा। होर्डिग व पोस्टरों में खर्च राशि का ब्योरा मांगा आरओ और एआरओ ने सभी प्रत्याशियों से होर्डिग व पोस्टरों के खर्च का ब्योरा मांग लिया है। अधिकारियों के नोटिस के बाद प्रत्याशियों को पसीना आ गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी अब उन्हीं ¨प्र¨टग प्रेसों के चक्कर काट रहे हैं। वे कम का बिल मांग रहे हैं, लेकिन ¨प्र¨टग प्रेस संचालक निर्धारित राशि से कम का बिल बनाने को तैयार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी