चाकू की नोक पर पैसे छीनने का आरोपित दस घंटे में ही गिरफ्तार

समालखा नेशनल हाईवे किनारे कन्फेक्शनरी संचालक से चाकू की नोक पर पैसे छीनने के आरोपित पुलिस ने पकड़ लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:35 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:35 AM (IST)
चाकू की नोक पर पैसे छीनने का आरोपित दस घंटे में ही गिरफ्तार
चाकू की नोक पर पैसे छीनने का आरोपित दस घंटे में ही गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, समालखा : नेशनल हाईवे किनारे कन्फेक्शनरी संचालक से चाकू की नोक पर पैसे छीनने के आरोपित आट्टा गांव के रणबीर को थाना पुलिस ने दस घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित से पुलिस ने वारदात में प्रयोग चाकू व छीने गए 1200 रुपये भी बरामद कर लिए।

समालखा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे के करीब मछरौली निवासी अशोक नेशनल हाईवे किनारे एलएनटी कालेज के पास अपनी रुहल कन्फेक्शनरी पर बैठा हुआ था। तभी आरोपित बाइक पर सवार होकर आया और जेब से चाकू निकाल गल्ले से पैसे निकालने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित ने सीधा उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। चाकू अशोक के हाथ पर लगा और आरोपित गल्ले में रखे 1200 रुपये निकाल बाइक लेकर भागने लगा। लेकिन अशोक ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इस पर हमलावर बाइक सहित नीचे जा गिरा। इसके बाद वो बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार देर शाम ही समालखा अनाज मंडी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया था। एक फोन पर साफ पानी पहुंचाएगा सहयोग परिवार

जागरण संवाददाता, पानीपत : सहयोग परिवार संस्था ने शहर में एक और सकारात्मक पहल की है। घर में अगर दूषित पानी की सप्लाई हो रही है तो आप सहयोग परिवार को फोन करके साफ पानी मंगा सकते हैं। संस्था ने इसके लिए विशेष रूप से गाड़ी तैयार कराई है। इस गाड़ी को डीसी सुशील सारवान ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

नेक काम की शुरुआत गंगाजल के वितरण से की गई। दरअसल, बोलेरो पिकअप गाड़ी में दो हजार लीटर का पानी का टैंक रखवाया गया है। हरिद्वार से गंगाजल लाकर शहर के 21 मंदिरों में पहुंचाया गया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी एक-एक केन सौंपी गई। संस्था के प्रमुख गौरव लीखा ने बताया कि पानीपत शहर के कई मुहल्लों से शिकायत आती है कि दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस समस्या के समाधान होने तक लोग बेहद परेशान रहते हैं। उनकी संस्था को लोग फोन कर सकते हैं। उनके घर तक निशुल्क आरओ का पानी पहुंचाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर डीएसपी सतीश वत्स भी मौजूद रहे। पानी की इस सेवा में ज्ञान अरोड़ा, मोहित बजाज, वैभव छाबड़ा, रचित जग्गा, पंकज दुआ, आशु दुआ, ललित कुमार, आशु टुटेजा का सहयोग रहा। इस नंबर पर कर सकते हैं फोन

8278400021

8278500021

chat bot
आपका साथी