दहेज में कार न लाने पर बाहर निकाला

हरिबाग कालोनी कच्चा कैंप निवासी विवाहिता सीमा ने आंध्र प्रदेश निवासी पति सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में कार न मिलने से नाखुश ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:13 PM (IST)
दहेज में कार न लाने पर बाहर निकाला
दहेज में कार न लाने पर बाहर निकाला

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के हरिबाग कालोनी कच्चा कैंप निवासी विवाहिता सीमा ने आंध्र प्रदेश निवासी पति सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में कार न मिलने से नाखुश ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

विवाहिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में आंध्र प्रदेश निवासी रूषि के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने उसे कम दहेज लाने बारे ताने मारने शुरू कर दिए। जून 2019 में उसके गर्भवती होने का पता चला तो सास ससुर ने उस पर बच्चे का लिग जांच करवाने का नाजायज दबाव बनाया, उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर मानसिक तौर से प्रताड़ित किया।

उसके स्वजन उसे पानीपत ले आए। दिसंबर 2019 में उसने बेटी माहिरा को जन्म दिया। फरवरी 2020 में पंचायत होने पर पति उसे ले गया, लेकिन मुम्बई में साथ रखने की बजाय गांव में सास-ससुर के पास छोड़ दिया। उसे मारपीट कर अक्टूबर 2020 में घर से बाहर निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी