बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के प्रयास का लगा आरोप तो दे दी जान, अब मृतक की पत्‍नी ने किया ये खुलासा

बुजुर्ग महिला से मारपीट और दुष्‍कर्म के प्रयास के आरोपित ने आत्‍महत्‍या कर ली। मृतक की पत्नी ने लगाया महिला पर उधार लिए गए दो लाख रुपये न देने का आरोप। पैसे मांगने पर झूठा केस दर्ज करवाने का लगाया आरोप।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:32 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:32 AM (IST)
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के प्रयास का लगा आरोप तो दे दी जान, अब मृतक की पत्‍नी ने किया ये खुलासा
दुष्‍कर्म के प्रयास के आरोपित ने आत्‍महत्‍या कर ली।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल में बुजुर्ग महिला से दुष्‍कर्म के प्रयास का आरोप लगा तो आरोपित ने आत्‍महत्‍या कर ली। युवक पर गांव की ही एक बुजुर्ग महिला ने मारपीट और दुष्‍कर्म के प्रयास का केस दर्ज कराया था। अब मृतक की पत्‍नी सामने आई है। उसने बुजुर्ग महिला को ही इसका जिम्‍मेदार बताया। मृतक की पत्‍नी का आरोप है कि बुजुर्ग महिला ने झूठा केस दर्ज कराया है। इसके पीछे असल में वजह कुछ और ही है, उसे बुजुर्ग महिला ने छिपाया है।

कैथल के राजौंद पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर मारपीट, जाति सूचक शब्द कहने व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को मामले के आरोपित व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर शिकायतकर्ता महिला नानकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो लाख रुपये उधार लिए

मृतक की पत्नी का आरोप है कि जो मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है, वह पूरी तरह से झूठा है। केस दर्ज करवाने वाली महिला ने उसके पति से दो लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन दे नहीं रही थी। जब उसका पति पैसे मांगने के लिए गया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस में शिकायत दे दी। इस कारण उसके पति रोशन ने महिला की प्रताडऩा से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि झूठा केस दर्ज करवाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।

'दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपित व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। अब इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

रणबीर सिंह, राजौंद पुलिस थाना इंचार्ज।'

chat bot
आपका साथी