रंगदारी नहीं देने पर हमला और धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

अपराध शाखा एक की टीम ने कस्बे के मयूर विहार और पट्टीकल्याणा गांव में फायरिग कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित राजीव उर्फ राजू पट्टीकल्याणा को सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:42 AM (IST)
रंगदारी नहीं देने पर हमला और धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
रंगदारी नहीं देने पर हमला और धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

जागरण संवाददाता, समालखा : अपराध शाखा एक की टीम ने कस्बे के मयूर विहार और पट्टीकल्याणा गांव में फायरिग कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित राजीव उर्फ राजू पट्टीकल्याणा को सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया।

राजू ने रंगदारी नहीं देने पर 5 सितंबर की रात समालखा के मयूर विहार में रह रहे अपने ग्रामीण विकास के घर के बाहर खड़ी कार के टायर में गोली मार दी। उसे बाहर निकलने की आवाज लगाई। डर के मारने वह बाहर नहीं निकला तो दहशत पैदा करने के लिए कार को ही निशाना बनाया। उसके बड़े भाई को फोन कर धमकी और वारदात करने की सूचना दी। करीब आधा घंटे के बाद गांव के सुनील पर पिस्तौल घर जाकर पिस्तौल तान दी। गेट बंद होने से वह अंदर नहीं जा सका। पिस्तौल में गोली फंस गई। सुनील ने भागकर कमरे से पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो गया। मोबाइल फोन बंद रखने से पुलिस को इसे पकड़ना चुनौती बन गई। रंगदारी नहीं देने और मोबाइल नहीं उठाने से था खफा

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपित राजू ने सात महीने पहले फोन कर विकास से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। विकास ने राजू के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। पांच सितंबर को विकास के बड़े भाई को फोन कर पैसे दिलवाने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी राजू ने दी। गांव के साथी सुनील भी वारदात के दिन रात 11 बजे खाना खाने के बाद गेट के भीतर सैर कर रहा था। आरोपित ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर किया लेकिन गोली फंसने से वह बच गया। आरोपित की सारी वारदात दोनों जगहों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

chat bot
आपका साथी