किशोरी से छेड़खानी व बचाव में आए युवक पर हमला करने के आरोपित गिरफ्तार

किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित गंगापुरी रोड निवासी तुषार व परमहंस कुटिया निवासी निशांत हैं। आरोपितों ने विरोध करने आए युवक को डंडा मारकर घायल कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:36 AM (IST)
किशोरी से छेड़खानी व बचाव में आए युवक पर हमला करने के आरोपित गिरफ्तार
किशोरी से छेड़खानी व बचाव में आए युवक पर हमला करने के आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित गंगापुरी रोड निवासी तुषार व परमहंस कुटिया निवासी निशांत हैं। आरोपितों ने विरोध करने आए युवक को डंडा मारकर घायल कर दिया था।

सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को किला थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने थाने में शिकायत दे बताया था कि तहसील कैंप निवासी एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। आरोपित ने बुधवार सुबह उसके साथ छेड़छाड़ की। शाम के समय सालारजंग गेट के पास सामान लेने गई तो आरोपित अपने दोस्तों को लेकर वहां भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया। तभी पास की दुकान से संदीप नाम का लड़का उसकी सहायता करने के लिए आया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सिर में डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। फिर आरोपित उसे व संदीप को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने व पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दंबिश देते हुए वीरवार शाम एक नाबालिग आरोपित सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दो आरोपितों को अदालत पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी