पानीपत में हादसा, साइकिल सवार श्रमिकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ। साइकिल सवार श्रमिकों को कार ने टक्‍कर मारी। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पानीपत के गोहाना रोड पर हुआ। चालक मौके से फरार हो गया था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 02:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 02:11 PM (IST)
पानीपत में हादसा, साइकिल सवार श्रमिकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
पानीपत के गोहाना रोड पर दर्दनाक हादसा।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के गोहाना रोड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। साइकिल सवार उत्तर प्रदेश निवासी दो श्रमिकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक दिनेश कुमार की मौत हो गई, जबकि चंदन गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों कंपनी से काम के बाद अपने महराणा स्थित कमरे पर लौट रहे थे। राम चरण निवासी गांव मदरवास जिला झांसी उत्तर प्रदेश ने आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाल में महराणा में रह मेहनत मजदूरी का काम करता है। मेरा भतीजा दिनेश कुमार ओम इंटर प्राइज कंपनी गोहाना रोड में काम करता था।

25 नवंबर को रात 10 बजे कंपनी से काम के बाद साइकिल पर चंदन के साथ महराणा स्थित अपने किराये के कमरे पर लौट रहा था। जैसे ही वो सनराइज पेट्रोल पंप गोहाना रोड पहुंचे तो तभी गोहाना की तरफ से आई कार ने सीधी उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। वो दोनों सड़क पर जा गिरे और उन दोनों को गंभीर चोट आई। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसके भतीजे दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रात के समय अंधेरे व भीड़ का फायदा उठाकर चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।

चाचा का आरोप है कि कार चालक की लापरवाही के कारण हुए हादसे में उसके भतीजे की जान गई। आरोपित चालक का पता लगा सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं आठ मरला चौकी पुलिस ने चाचा रामचरण के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

स्वजनों का रो रोककर बुरा हाल

हादसे की खबर रात में ही स्वजनों को लगी तो वो सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां दिनेश उन्हें ठीक ठाक की बजाय सफेद कफन में लिपटा मिला तो वो फूट फूटकर रोने लगे। बेटे को पुकारते हुए मां बार बार बेसुध हुई।

chat bot
आपका साथी