थ्री डी पेंटिग में प्रदेश में प्रथम आई एबीआरसी मीमांशा, किया सम्मानित

प्रदेश स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में थ्री पेंटिग में प्रथम आने पर एबीआरसी मीमांशा को समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कौशल्या आर्या व एपीसी रमेश चहल ने कार्यालय में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:20 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:20 AM (IST)
थ्री डी पेंटिग में प्रदेश में प्रथम आई एबीआरसी मीमांशा, किया सम्मानित
थ्री डी पेंटिग में प्रदेश में प्रथम आई एबीआरसी मीमांशा, किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में थ्री पेंटिग में प्रथम आने पर एबीआरसी मीमांशा को समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कौशल्या आर्या व एपीसी रमेश चहल ने कार्यालय में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एपीसी रमेश चहल ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूली अध्यापकों के बीच फरवरी माह में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का कुरुक्षेत्र में आनलाइन आयोजन किया गया था। जिला स्तर पर प्रथम आने के बाद एबीआरसी (राजकीय सीसे स्कूल लोहारी) से मीमांशा ने थ्री पेंटिग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले प्रथम स्थान प्राप्त किया था। समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कौशल्या आर्या ने कहा कि इंसान जिदगी भर सीखता है। इसलिए हमारी सीखने की ललक कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। उन्होंने एबीआरसी की प्रशंसा भी की।

chat bot
आपका साथी