हरियाणा में जिला परिषद, पंचायत समिति और निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता वीरवार को हरियाणा के कैथल में पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में जिला परिषद पंचायत समिति और निकाय चुनाव पार्टी अपने निशान पर लड़ेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:02 AM (IST)
हरियाणा में जिला परिषद, पंचायत समिति और निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी आप
प्रेसवार्ता करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता।

कैथल, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता व हरियाणा के सहप्रभारी ने कैथल में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। जिसमें संगठन विस्तार तथा आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जिला परिषद, ब्लाक समिति, पंचायत व नगरपालिका के चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा श्रीराम के नाम पर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। अयोध्या में जिस तरह से भाजपा ट्रस्ट के साथ मिल कर जमीनों के माध्यम से जनता का पैसा लूट रही है। महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल शतक लगा चुके हैं और सरसों का तेल दोहरा शतक लगा चुका है। कोरोना महामारी के दौरान सरकार पूरी तरह से फेल रही। वैक्सीन के लिए तैयारी भी नहीं की।

उत्तरी हरियाणा के अध्यक्ष डा.बीके कौशिक ने कहा कि पार्टी दिल्ली माडल पर ही स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। आए दिन डकैती, चोरी, हत्या और दुष्कर्मी की खबरों की सुर्खियां बन चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। किसानों के साथ विश्वासघात हुआ। जो वोट भाजपा के खिलाफ जजपा को मिला और जजपा ने उसे भाजपा को बेच दिया। किसानों को सीढ़ी बना कर सत्ता में आई जजपा ने अपना मतलब साध कर किसानों के साथ धोखा दे दिया।

उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखवीर सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में विधानसभा तक का संगठन तैयार कर लिया गया है। अब पार्टी ब्लाक एवं वार्ड पर संगठन को मजबूत कर रही है। चहल ने कहा कि आम जन इस गठबंधन सरकार से पीछा छुड़ाना चाहती है। सरकार की हिम्मत नहीं है कि वह जनता में जाकर उनसे बात कर सके।

इस मौके पर सुनील सेन, संगठन मंत्री जसविंदर राणा, प्रदीप कुराड़, मुकेश गर्ग, रघुवीर हाबड़ी, राजबीर सिंह, सुदेश शर्मा, हरपाल सेगा, सत्यवान शिमला, राजू, सुरेश मालखेड़ी व बलदेव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी