यमुनानगर में युवक ने दे दी जान, इस केस में बनाया था आरोपित

यमुनानगर में धोखाधड़ी के केस में आरोपित बनाए जाने से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। मामला बापौली गांव का है। परिवार गेहूं की कटाई के लिए खेत गया हुआ था। लौटे तो देखा कि युवक ने फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:02 PM (IST)
यमुनानगर में युवक ने दे दी जान, इस केस में बनाया था आरोपित
यमुनानगर में युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली।

यमुनानगर, जेएनएन। बापौली गांव निवासी 19 वर्षीय हैप्पी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका धोखाधड़ी के केस में नाम आ गया था। जिस वजह से परेशान चल रहा था। हालांकि स्वजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

बापौली निवासी पवन कुमार ने बताया कि  इस समय परिवार के लोग गेहूं कटाई के कार्य में लगे हुए हैं। वीरवार की रात को खेत से गेहूं कटाई का कार्य परिवार के लोग घर लौटे। खाना खाने के बाद सभी बैठे हुए थे। इसी दौरान हैप्पी भी बैठा था। कुछ देर बाद वह उठकर छत पर बने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक वापिस नहीं लौटा, तो उसे आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। ऊपर सीढियों के गेट की अंदर से कुंडी लगी थी। शक होने पर पड़ोसी की छत के रास्ते ऊपर गए, कमरे में हैप्पी फंदे से लटका हुआ था। उसे नीचे उतारा और अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।

कृषि यंत्र की धोखाधड़ी में आया था नाम

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव के ही युवक अमित को करनाल सीआइए की टीम ने धोखाधड़ी के केस में पकड़ा था। जिसमें अमित ने हैप्पी का नाम लिया था। उस पर कृषि यंत्र बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। हालांकि जांच में सामने आया था कि हैप्पी का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। बाद में एक अन्य मामला पशु बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का हुआ। इसमें भी हैप्पी का नाम आया था। जिसमें उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह जमानत पर बाहर था।

उधर, जठलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। युवती के बयान के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन अभी चिकित्सकों ने उसे अनफिट बता दिया। जिस वजह से बयान नहीं हो सके। बयानों के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी