समालखा खंड में 78,717 लोगों का हो चुका है टीकाकरण

खंड में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त माह में शहर के करीब 7 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है। देहात के सीएचसी और पीएचसी पर भी अभियान चल रहा है। खंड के 78717 लोगों को पहली तो 25371 को पहली और दूसरी दोनों डोज लग चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 09:29 PM (IST)
समालखा खंड में 78,717 लोगों का हो चुका है टीकाकरण
समालखा खंड में 78,717 लोगों का हो चुका है टीकाकरण

जागरण संवाददाता, समालखा : खंड में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त माह में शहर के करीब 7 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है। देहात के सीएचसी और पीएचसी पर भी अभियान चल रहा है। खंड के 78,717 लोगों को पहली तो 25,371 को पहली और दूसरी दोनों डोज लग चुकी है। केवल शहर में 23,961 लोगों को पहली तो 8090 लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। अधिकांश लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है।

गौर है कि खंड की 32 पंचायत में 34 गांव हैं। जहां की आबादी 2.5 लाख के करीब है। 19 फरवरी, 2021 को समालखा उपमंडल अस्पताल से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले फ्रंट वैरियर स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों को टीका लगाया गया था। अभी साढ़े छह माह के दौरान खंड के 31.29 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण संभव हुआ है। वहीं शहर में इसका प्रतिशत 47 के करीब है। यानि शहर के करीब आधे लोगों का टीकाकरण हो चुका है। पहले लोगों में नहीं थी जागरूकता

स्वास्थ्य विभाग ने गत फरवरी माह में उपमंडल अस्पताल से इसकी शुरुआत की थी। लोगों में जागरूकता की कमी से सीएचसी और पीएचसी में भी कैंप लगाना शुरू किया था।टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए बड़े गांवों में भी कैंप लगाए गए। फिर भी टीकाकरण की दर में समुचित वृद्धि नहीं हो सकी। अब लोगों में जागरूकता आने से टीकाकरण की रफ्तार ने जोर पकड़ी है।

उपमंडल अस्पताल के अलावा राधास्वामी सत्संग भवन व अन्य जगहों पर कैंप लगाकर केवल शहर में अगस्त माह में करीब 7 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं। एसएमओ संजय कुमार ने बताया कि लोगों में जागरूकता से अभियान को गति मिलने लगी है। अधिक से अधिक कैंप लगाकर और गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी