75 वीं सावन जोत श्रद्धा के साथ बिझोल नहर में अर्पित

75वीं सावन जोत श्रद्धाभाव से बिझोल नहर में अर्पित की गई। रविवार को सायं चार बजे किशनपुरा से मुल्तानी परिवार की ओर से यह पावन पवित्र सावन जोत की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाजारों से होती हुई बिझोल नहर के पास पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 08:52 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 08:52 AM (IST)
75 वीं सावन जोत श्रद्धा के साथ बिझोल नहर में अर्पित
75 वीं सावन जोत श्रद्धा के साथ बिझोल नहर में अर्पित

जागरण संवाददाता, पानीपत : 75वीं सावन जोत श्रद्धाभाव से बिझोल नहर में अर्पित की गई। रविवार को सायं चार बजे किशनपुरा से मुल्तानी परिवार की ओर से यह पावन पवित्र सावन जोत की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाजारों से होती हुई बिझोल नहर के पास पहुंची। वहां पर भोले बाबा का भजन संकीर्तन कर मां गंगा जी की वंदना कर अर्पण की गई। पानीपत सावन जोत सभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया। अशोक छाबड़ा, सुमन छाबड़ा, पार्षद, गुरु मां प्रेम गिरि महाराज, राजेश सूरी, जय भगवान मुलतानी, सोमनाथ वधवा, चंद्रभान वर्मा, राकेश कुमार, श्याम सुंदर, डा. सुरेंद्र, जय किशन मुल्तानी, मुनीष छाबड़ा, हरीश चुघ, देवेन्द्र रेवड़ी, कैलाश लूथरा, दीन दयाल, महेंद्र गंगवानी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी