तीन मेरिट सूची के बाद भी 55 प्रतिशत सीटें खाली, 15 नवंबर को जारी होगी चौथी सूची

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिले को लेकर 15 नवंबर को चौथी मेरिट सूची जारी होगी। जबकि सीट अलाटमेंट के बाद आवेदन के लिए शुक्रवार तक पोर्टल खोला गया था। चौथी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 से 17 नवंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन करा सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 09:13 PM (IST)
तीन मेरिट सूची के बाद भी 55 प्रतिशत सीटें खाली, 15 नवंबर को जारी होगी चौथी सूची
तीन मेरिट सूची के बाद भी 55 प्रतिशत सीटें खाली, 15 नवंबर को जारी होगी चौथी सूची

जागरण संवाददाता, पानीपत : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिले को लेकर 15 नवंबर को चौथी मेरिट सूची जारी होगी। जबकि सीट अलाटमेंट के बाद आवेदन के लिए शुक्रवार तक पोर्टल खोला गया था। चौथी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 से 17 नवंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन करा सकेंगे। 18 नवंबर तक उन्हें फीस जमा कराने का मौका मिलेगा। वहीं जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अभी 45 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन हो पाए हैं। प्राइवेट संस्थानों की तरफ रूझान कम

पानीपत जिले में आठ राजकीय आइटीआइ में 1776 सीट हैं। इनमें से पहली, दूसरी व तीसरी मेरिट सूची में 800 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। जबकि 976 सीटें खाली हैं। चार प्राइवेट आइटीआइ में 644 सीटें हैं। इनमें बहुत कम सीटों पर ही एडमिशन हो पाए हैं। विद्यार्थियों में प्राइवेट की बजाय राजकीय आइटीआइ के प्रति रूझान ज्यादा दिखा है। वहीं कोर्स में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रीशियन में एडमिशन को लेकर आवेदन किए थे। राजकीय आइटीआइ पानीपत के प्रिसिपल डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि चौथी मेरिट सूची की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 नवंबर को चौथी मेरिट सूची जारी होगी। तीन मेरिट सूची जारी, 45 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन

आइटीआइ में एडमिशन को लेकर तीन मेरिट सूची जारी हो चुकी है। एडमिशन की बात करें तो अभी तक 45 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है। यानि अभी 55 प्रतिशत सीटें खाली हैं। राजकीय आइटीआइ पानीपत में सबसे ज्यादा 924 सीटें हैं। जहां 45.56 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन हो पाया है। नौल्था में 36 प्रतिशत व बापौली में 51 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। आगे ऐसे रहेगा एडमिशन को लेकर शेड्यूल

--चौथी मेरिट सूची--15 नवंबर

--सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 से 17 नवंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन करा सकेंगे।

--फीस जमा करा सकेंगे 15 से 18 नवंबर तक।

--सीट आवंटन की पुष्टि-15 से 20 नवंबर तक। राजकीय आइटीआइ में सीटों का ब्यौरा आइटीआइ ---कुल सीटें --खाली सीटें

पानीपत -- 924 --503

पानीपत (महिला) --128 ---79

नौल्था -- 216 ---137

बापौली --168 --82

बराना ---64 ----23

मतलौडा ---148 ---84

पाथरी ----44 --21

समालखा (महिला) --84 --47

chat bot
आपका साथी