कोविड सहायता केंद्र में 382 ने लगवाया टीका

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में जीटी रोड पर जियो गीता कोविड सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां पर टीकाकरण दिवस मनाया गया। इसमें 382 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 05:14 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 05:14 AM (IST)
कोविड सहायता केंद्र में 382 ने लगवाया टीका
कोविड सहायता केंद्र में 382 ने लगवाया टीका

जागरण संवाददाता, पानीपत : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में जीटी रोड पर जियो गीता कोविड सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां पर टीकाकरण दिवस मनाया गया। इसमें 382 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, भाजपा की जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता व मोहित अग्रवाल ने किया।

समिति के सचिव ललित गोयल ने बताया की मास्क, सैनिटाइजर भी वितरित किए। आगे भी इसी प्रकार के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान सुरेश अरोड़ा, अंकुश बंसल, निखिल सिगला, सूरज दुरेजा, विभु पालीवाल, कंवर रविद्र सैनी, मनोज मिगलानी, प्रीतम गुर्जर, सुनील ग्रोवर, सुरेश शर्मा, सुमित मित्तल, राज कुमार झाम्ब, तरुण राजपाल, सुषमा वर्मा, वंदना व पंडित अशोक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी