37 ने कोरोना को हराया, एक की मौत

जासं पानीपत जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए। 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:05 PM (IST)
37 ने कोरोना को हराया, एक की मौत
37 ने कोरोना को हराया, एक की मौत

जासं, पानीपत : जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए। 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि सेक्टर 25 की 75 वर्षीय वृद्ध महिला की 28 नवंबर की मौत हो गई थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में वैसर गांव, माडल टाउन, अंसल, सेक्टर 24, भाटिया कॉलोनी, सेक्टर 11- 12, किशनपुरा, भटनागर गली समालखा, बिहोली, यमुना एन्क्लेव और सेक्टर 24 व अन्य स्थानों कई स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया रविवार को कोरोना के 750 सैंपल लिए। अभी तक जिले में कोरोना पॉजिटिव के 9330 केसों में से 509 एक्टिव हैं। छह केस अब तक ट्रेस नहीं हो पाए। अभी तक 126 मौत हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी