सेक्टर 11 की 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित, अब चार केस हुए एक्टिव

शुक्रवार को सेक्टर 11 निवासी 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। अब जिलाभर में चार कोरोना केस एक्टिव हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पिछले 24 घंटे में 751 सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 31104 लोग पाजिटिव हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:19 PM (IST)
सेक्टर 11 की 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित, अब चार केस हुए एक्टिव
सेक्टर 11 की 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित, अब चार केस हुए एक्टिव

जागरण संवाददाता, पानीपत : शुक्रवार को सेक्टर 11 निवासी 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। अब जिलाभर में चार कोरोना केस एक्टिव हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पिछले 24 घंटे में 751 सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 31104 लोग पाजिटिव हुए। सिविल सर्जन जितेंद्र कादियान के अनुसार अब तक 389581 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 642 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिलाभर में केवल तीन केस ही एक्टिव रह गए हैं। कुल 30458 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। शुक्रवार को किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब सैंपल भी ज्यादा लिए जा रहे है। हर रोज 800 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट आ रही है। पाजिटिव केस न के बराबर हैं। शुक्रवार को एक केस एक्टिव हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर परामर्श दिया। वहीं जिलेभर में 6779 लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई। इसमें सरकारी अस्पताल में 18 प्लस के 4574 लोगों को पहली डोज दी गई है और 1000 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 796 लोगों को पहली और 409 को दूसरी डोज दी गई।

कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से उपर युवाओं की संख्या हर रोज बढ़ रही है। इसमें हर रोज पांच हजार के करीबन युवा वैक्सीन लगवा रहे। शुक्रवार को भी 18 प्लस के 4574 लोगों ने पहली डोज लगवाई।

chat bot
आपका साथी