महिला के खाते से निकले 30 हजार, पुलिस को दी शिकायत

बैंक उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का खेल जारी है। फर्जी काल के जरिये ठग उनसे जानकारी हासिल कर बैंक खातों से पैसे निकाल उन्हें चुना लगा रहे हैं। ऐसे ही शहर की इंद्रा विहार कालोनी नूरवाला की रहने वाली पूजा के खाते से 30 हजार 700 रुपये निकाल लिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:00 PM (IST)
महिला के खाते से निकले 30 हजार, पुलिस को दी शिकायत
महिला के खाते से निकले 30 हजार, पुलिस को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, पानीपत : बैंक उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का खेल जारी है। फर्जी काल के जरिये ठग उनसे जानकारी हासिल कर बैंक खातों से पैसे निकाल उन्हें चुना लगा रहे हैं। ऐसे ही शहर की इंद्रा विहार कालोनी नूरवाला की रहने वाली पूजा के खाते से 30 हजार 700 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका सेक्टर 13-17 स्थित एसबीआइ में खाता है। 15 सितंबर को शाम 4:50 बजे उसके पास एक काल आई और कुछ देर बाद ही खाते से पहली बार 4400, दूसरी बार 8800 व तीसरी बार 17500 रुपये कट गए। उन्हें मैसेज के जरिये पता लगा तो बैंक गए तो पता चला की उक्त पैसे यूपीआइ द्वारा खाते से निकले हैं।

chat bot
आपका साथी