जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 30 टीमों ने लिया भाग, छह का चयन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 27वीं जिला स्तरीय राट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की गई। आयोजन विज्ञान एवं प्राद्योगिकी भारत सरकार व हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति पानीपत की ओर से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:28 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 07:28 AM (IST)
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 30 टीमों ने लिया भाग, छह का चयन
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 30 टीमों ने लिया भाग, छह का चयन

जागरण संवाददाता, समालखा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 27वीं जिला स्तरीय राट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की गई। आयोजन विज्ञान एवं प्राद्योगिकी भारत सरकार व हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति पानीपत की ओर से किया गया। शुरूआत प्रिसिपल साहब सिंह रंगा व श्रीकांत शर्मा जिला को-ऑर्डिनेटर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से 30 टीमों भाग लेते हुए अपने-अपने विषयों के साथ प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल की भूमिका मदनपाल छौक्कर, डॉ. सुषैन चौधरी, गरिमा रोहिल्ला व मनोज छौक्कर ने निभाते हुए छह टीमों का चयन किया। जो प्रदेश स्तर पर भाग लेंगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. महाबीर नरवाल ने प्रतियोगिता के मुख्य विषय स्वास्थ्य स्वच्छ एवं हरित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार पर चर्चा करते हुए पर्यावरण की समस्या पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विचार साझा किए। प्रिसिपल ने बताया कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए नैन्सी आदर्श पब्लिक स्कूल देहरा, संजना चुलकाना, तमन्ना, शालिनी मनाना, अंजु रानी नामुण्डा व वैशाली का चयन हुआ। जो जींद में 23 व 24 नवंबर को होगी। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष भीम, श्रीकांत, कुलदीप धीमान, सुनील, जितेन्द्र, संदीप किवाना, वेदपाल, सीमा शर्मा, एकता, दुर्गा देवी, रचना मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी