सनौली में 21 फीट का रावण जला, गांवों में दशहरे की धूम

सनौली खुर्द में इस बार 21 फीट का रावण जलाया गया। इससे पहले दशहरे पर 61 फीट का रावण जलाते रहे हैं। खास बात ये रही कि शहरों से हनुमान स्वरूप गांवों तक पहुंचे। रावण दहन के बाद गांवों में श्रीराम की आरती की। कृष्णपाल ने कहा कि हमें सभी पर्व मिलकर मनाने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:41 AM (IST)
सनौली में 21 फीट का रावण जला, गांवों में दशहरे की धूम
सनौली में 21 फीट का रावण जला, गांवों में दशहरे की धूम

संवाद सहयोगी, सनौली : सनौली खुर्द में इस बार 21 फीट का रावण जलाया गया। इससे पहले दशहरे पर 61 फीट का रावण जलाते रहे हैं। खास बात ये रही कि शहरों से हनुमान स्वरूप गांवों तक पहुंचे। रावण दहन के बाद गांवों में श्रीराम की आरती की। कृष्णपाल ने कहा कि हमें सभी पर्व मिलकर मनाने चाहिए।

उधर, यमुना नदी में दशहरा पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंचने लगे। इस दौरान यहां पर विशाल मेला लगा। यमुना नदी किनारे बने मंदिर के महंत सुभाष गिरी ने पूजा कराई। इसराना की मोती मंडी में जलाए पुतले

फोटो संख्या 26

इसराना : विजयदशमी पर्व पर इसराना की मोती मंडी में रावण के पुतले जलाए गए। श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यश, रूद्र, कुनाल, निखील, कृष्ण, वंश, प्रियांशु, सत्यम, शिवम, शौर्य, योगेश, मयंक, अंशु, प्रियांश ने मिलकर रावण का पुतला बनाया। समालखा में जगह-जगह जलाए पुतले

समालखा: कस्बे में करीब आधा दर्जन जगहों पर रावण और मेघनाद के पुतले दहन किया गया। दशहरे के मैदान में राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध काफी रोमांचक रहा। झांकियां भी निकाली गई। सभी जगह लोगों को अच्छी खासी भीड़ रही। मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने बैलून, बांसुरी, खिलौने आदि की खूब खरीदारी की। तार इंक्लेव में समाजसेवी जगपाल सिंह, नपा के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा, समाजसेवी रणबीर आट्टा, पीपी कपूर, देवेंद्र सिंह आदि ने दहन के कार्यक्रम की शुरुआत की। दहन से पहले राम और रावण की सेना के बीच आकर्षक युद्ध हुआ। इस अवसर पर सूरत सिंह, जोगिद्र सिंह, संदीप सिंह, संदीप चौहान, पंकज, जतिन सिंह मौजूद रहे। माडल टाउन में भी जला पुतला

समालखा : माडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर के पास भी हनुमान कमेटी की ओर से रावण दहन किया गया। निवर्तमान पार्षद श्याम बरेजा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रामकिशन नारंग, आशु, जयदेव नागपाल, बलदेव मल्होत्रा, रमेश नंदवानी ने स्वागत किया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, गोल्डन पार्क, रामलीला ग्राउंड आदि जगहों पर भी रावण दहन हुआ। वीआईपी की मजबूरी, हाजिरी जरूरी

पानीपत : सेक्टर 13-17 में सबसे पहले सवा तीन बजे पहुंचे पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उनके बाद भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल, नरेश अत्री, सतबीर गोयल, सुधीर जिदल , सुशील सिगला, अतुल गुप्ता, मनोज सिगला ने प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने उन सभी का फूल माला, पटका पहना, स्मृति चिन्ह भेंट करके भव मान सम्मान की पगडी पहना कर व अभिनंदन किया। पानीपत में शिवाजी स्टेडियम, कटारिया लैंड, सेक्टर 13-17 और एसडी विद्या मंदिर, देवी मंदिर में दशहरा मेला भरा। सभी मेला स्थलों पर वीआईपी ने हाजिरी लगवानी थी। कुछ वीआईपी तो आयोजन शुरू होने से पहले ही दशहरा स्थल पर पहुंच गए। पहली बार हनुमान स्वरूपों ने किया नृत्य

पानीपत : देवी मंदिर राम लीला मंच पर पहली बार हनुमान स्वरूपों ने राम धुन पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मेले में पधारे सभी भगत जनों ने नृत्य का आनंद उठाया।हनुमान स्वरूपों के नृत्य की डाक्यूमेंटरी तैयार की गई। सबका रोशनी फाउंडेशन के संस्थापक विकास गोयल ने बताया कि पानीपत के दशहरा पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करवाने के लिए यह डाक्यूमेंटरी विश्व स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम में देवी मंदिर रामलीला कमेटी के सरपरस्त गोबिद गोयल, प्रधान आदर्श गुप्ता, उपप्रधान विजय शर्मा, महासचिव मनोज सिगला ,कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सहसचिव वीरेंद्र बंसल, नवल जिदल, अनिल गर्ग, मनोज गोयल, अमित राज गुप्ता, गंगाराम मंगला सर्वेश सिगला, सचिन मंगला, सचिन गर्ग पवन गुप्ता विनय शर्मा, संदीप शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, प्रदीप तायल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी