फंदे पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर, मुंह पर लगी थी टेप, हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

यमुनानगर की हमीदा कालोनी में पापड की दुकान पर कार्य करने वाले 16 वर्षीय शमीम का शव फंदे से लटका मिला। उसके मुंह पर टेप लगी हुई थी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 06:16 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर, मुंह पर लगी थी टेप, हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
फंदे पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर, मुंह पर लगी थी टेप, हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

यमुनानगर, जेएनएन। हमीदा कालोनी में पापड की दुकान पर कार्य करने वाले 16 वर्षीय शमीम का शव फंदे से लटका मिला। उसके मुंह पर टेप लगी हुई थी। मंगलवार की सुबह पापड की दुकान के संचालक असलम ने उसका शव देखा, तो परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस पहुंची। जिस समय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उस समय परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया, लेकिन दोपहर बाद करीब पांच बजे परिवार के लोग शव लेकर हमीदा चौकी के सामने पहुंच गए। शव को चौकी के सामने रख हंगामा करना शुरू कर दिया।

आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या हुई है। उसका शव जहां पर मिला, वहां पर मशीन रखी हुई थी। वह मशीन हटाई गई है। शमीम के मुंह पर टेप भी लगी हुई थी। काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। हमीदा चौकी इंचार्ज ईश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। परिवार को समझा दिया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

मृतक शमीम के तीन भाई व दो बहनें हैं। सभी मजदूरी करते हैं। उसके भाई शाहरूख ने बताया कि हमने सोचा कि वह दुकान पर ही सो गया होगा। आरोप है कि उनके पिता नसीम को बहला फुसलाकर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करा दी। जबकि यह हत्या है। पुलिस इस मामले की जांच करें और आरोपितों पर कार्रवाई करें। उन्होंने पापड की दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों व मालिक पर शक जताया है।

बेटे की तरह रखता था शमीम को

पापड़ की दुकान के संचालक असलम ने बताया कि शमीम काफी समय से उनके पास कार्य करता था। वह उसे बेटे की तरह ही रखते थे। दुकान पर आठ अन्य कर्मचारी कार्य करते हैं। कभी कभार शमीम रात को दुकान पर ही रूक जाता था। जब वह नमाज पढऩे के बाद वापस आए, तो कर्मचारियों ने बताया कि शमीम घर चला गया है। इसके बाद उन्होंने पापड को बॉक्स में पैक कराया। इसके बाद दुकान का ताला लगाकर घर चला गया। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें जाल से दूसरी मंजिल पर मशीन के ऊपर शमीम का चेहरा दिखा। वह दौड़कर गए। शमीम को वह बेटे की तरह रखते थे।

दुकान पर कार्य नहीं करना चाहता था शमीम

शमीम पापड की दुकान पर कार्य नहीं करना चाहता था। जिस पर उसके बड़े भाई शाहरूख ने डांट दिया था। उस समय भी उसने काफी विरोध किया था। वह अक्सर धमकी देता था कि यहां पर कार्य नहीं करेगा। यदि जबरदस्ती की, तो वह आत्महत्या कर लेगा। रात को भी वह घर आया था और खाना खाकर चला गया था।

chat bot
आपका साथी