अनाज मंडी में 1509 धान की आवक पकड़ रही जोर

अनाज मंडी में धान की 1509 किस्म की आवक जोर पकड़ने लगी है। करीब सात हजार क्विटल की आवक हो चुकी है। एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। सोमवार को भी 80 गेटपास कटे हैं। पिछले साल से रेट अधिक मिलने से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:50 AM (IST)
अनाज मंडी में 1509 धान की आवक पकड़ रही जोर
अनाज मंडी में 1509 धान की आवक पकड़ रही जोर

जागरण संवाददाता, समालखा : अनाज मंडी में धान की 1509 किस्म की आवक जोर पकड़ने लगी है। करीब सात हजार क्विटल की आवक हो चुकी है। एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। सोमवार को भी 80 गेटपास कटे हैं। पिछले साल से रेट अधिक मिलने से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। मंडी सुपरवाइजर संदीप कुमार ने बताया कि अभी कंबाइन से कटी फसल आ रही है। 12 सितंबर से ही खरीद शुरू हो गई थी। अभी 25 सौ से तीन हजार रुपये प्रति क्विटल के भाव किसान को मिल रहे हैं। पिछले साल इसका भाव 1800 से 2200 रुपये प्रति क्विटल था। सुपरवाइजर ने कहा कि किसानों को मंडी में प्रवेश करते समय गेटपास जरूर लेना चाहिए। इससे उन्हें फसल बेचने में आसानी होगी। किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसान सुरेंद्र मलिकपुर, महीपाल गढ़ी बेसक, राजेश आट्टा ने बताया कि पिछले साल से भाव ठीक है।

chat bot
आपका साथी