पूर्व विधायक के प्रयास से पकड़े गए 15 और सांड

बेसहारा सांडों को पकड़कर नैन गोशाला में छुड़वाने का अभियान रविवार को पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के नेतृत्व में चलाया गया। दिन में माडल टाउन रेलवे और मातापुली रोड़ से करीब 15 सांड पकड़े गए। पानीपत नगर निगम की गाड़ियों में सभी को गोशाला में छोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:28 PM (IST)
पूर्व विधायक के प्रयास से पकड़े गए 15 और सांड
पूर्व विधायक के प्रयास से पकड़े गए 15 और सांड

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे से बेसहारा सांडों को पकड़कर नैन गोशाला में छुड़वाने का अभियान रविवार को पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के नेतृत्व में चलाया गया। दिन में माडल टाउन, रेलवे और मातापुली रोड़ से करीब 15 सांड पकड़े गए। पानीपत नगर निगम की गाड़ियों में सभी को गोशाला में छोड़ा गया। निगम दस्ता ने पशु पकड़ने में भी मदद की। पूर्व विधायक ने बताया कि रात में भी अभियान चलाया जाएगा। पहले भी 35 सांड पकड़े जा चुके हैं। बाजार एरिया होने से दिन में पशुओं को पकड़ने में दिक्कत होती है। हादसे का खतरा रहता है। सड़कों के बजाय अब सांड गलियों में छुप रहे हैं। वहां से भी उन्हें पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी