10 बसों में 146 यात्रियों ने किया सफर, 20 हजार के करीब हुई आय

कोरोना महामारी के बीच रोडवेज बसों का पहिया चलने से यात्रियों के साथ-साथ विभाग को राहत मिली है। कैथल से सबसे अधिक चंडीगढ़ और हिसार जाने वाली बस चलीं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:43 PM (IST)
10 बसों में 146 यात्रियों ने किया सफर, 20 हजार के करीब हुई आय
10 बसों में 146 यात्रियों ने किया सफर, 20 हजार के करीब हुई आय

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल डिपो रोडवेज की बसों का पहिया अब धीरे धीरे घूमने लगा हैं। पिछले कई दिनों से कैथल डिपो की बस पंचकूला, हिसार व गुरुग्राम ही जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को दस बसों को रवाना किया हैं। इनमें 20 से 25 यात्रियों ने सफर तय किया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि रोडवेज के प्रति लोगों का रुझान बढऩे लगा हैं। बता दें कि पिछले 3 दिन तक सड़कों पर रोडवेज की बसें खाली दौड़ रही थी। किसी बस में एक तो किसी में 2 यात्री यात्रा कर रहे थे, तो कोई कोई बस पूरी तरह खाली सड़कों पर दौड़ रही थी। जबकि बाजारों में भी खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। शेड्यूल के अनुसार बाजारों में दुकानें खोली जा रही है। उसके हिसाब से ही लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। इससे भी रोडवेज के यात्रियों में इजाफा हुआ है।  

30 से अधिक यात्रियों को बैठने की नहीं अनुमति 

रोडवेज की बसों में नियमानुसार 30 यात्रियों से अधिक को बैठाने की अनुमति नहीं है। एक बस में 30 यात्रियों को ही बैठाया जा रहा हैं। उसके ज्यादा यात्री होने पर दूसरी बस को रवाना किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं बीच रास्ते के यात्रियों को चढ़ाया व उतारा जा रहा हैं। बस स्टैंड में बसों यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। ताकि बीमार व्यक्ति बस में सफर न तय कर सके। परिवहन विभाग की तरफ से फर्स्‍ट एड बॉक्स की सुविधा मुहैया करवाई गई है। 10 बसों में 146 यात्रियों ने सफर तय किया है। 20 हजार के करीब आमदनी हुई हैं। 

इस रूट पर चली बसें-

रूट                      यात्री

कैथल से रोहतक       15

कैथल से करनाल       18

कैथल से चंडीगढ़-      20

कैथल से गुरुग्राम-       14

कैथल से हिसार-       20

कैथल से जींद-         17

कैथल से राजौंद-        14

कैथल से  चीका-       16

कैथल से राजौंद-        12

टीएम कमलजीत ने बताया कि धीरे-धीरे बसों में यात्रियों की संख्या बढऩे लगी है। फिलहाल बस स्टैंड से सवार होने वाले यात्रियों की स्‍क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

chat bot
आपका साथी