होली पर झगड़ों-दुर्घटनाओं में 129 घायल, रिकॉर्ड 94 एमएलसी कटी

होली पर्व पर इस बार जगह-जगह खूब भाईचारा टूटा तो सड़क दुर्घटनाओं में भी अनेक घायल हुए। सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह से रात्रि पहर तक रिकॉर्ड 129 घायल पहुंचे इनमें से 94 पुलिस केस होने के कारण एमएलसी काटी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 08:13 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 08:13 AM (IST)
होली पर झगड़ों-दुर्घटनाओं में 129 घायल, रिकॉर्ड 94 एमएलसी कटी
होली पर झगड़ों-दुर्घटनाओं में 129 घायल, रिकॉर्ड 94 एमएलसी कटी

जागरण संवाददाता, पानीपत : होली पर्व पर इस बार जगह-जगह खूब भाईचारा टूटा तो सड़क दुर्घटनाओं में भी अनेक घायल हुए। सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह से रात्रि पहर तक रिकॉर्ड 129 घायल पहुंचे, इनमें से 94 पुलिस केस होने के कारण एमएलसी काटी गई।

अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर से मिली संख्या के मुताबिक कुल 129 घायल इलाज कराने पहुंचे। इनमें 6 को एडमिट करना पड़ा। इतना ही नहीं, 8 घायलों को गंभीर अवस्था में खानपुर रेफर भी किया गया। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ की मानें तो हालात बेकाबू हो गए थे, एक की मरहम-पट्टी करके निपटते, दूसरा घायल आ जाता। हालांकि, भर्ती घायलों को भी कुछ घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

घायलों में गौरव, रोहित, दीपक, योगेश और सिमरन आदि शामिल रहे। बता दें कि वर्ष 2018 में ये आंकड़े लगभग आधे थे।

गन्ना पेराई मशीन से बच्चे का हाथ कुचला

उत्तर प्रदेश, जिला शामली के कस्बा कांधला निवासी कल्लू गांव रजापुर में गन्ना पेराई मशीन चलाकर रस बेचता है। शुक्रवार की सुबह वह बर्फ लेने गया था, इसी दौरान उसके 10 वर्षीय पुत्र अमन ने गन्ना पेराई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मशीन में हाथ आने से बुरी तरह कुचल गया। हाथ की हड्डियां तक बाहर आ गई। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी से अमन को खानपुर के लिए रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी