डेंगू के 12 और मरीज सामने आए, इस सीजन 181 तक पहुंची संख्या

डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या जिला में बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 12 नए मरीजों की पुष्टि की है। इस सीजन (अगस्त से अब तक) विभाग 181 मरीजों की पुष्टि कर चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 08:50 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 08:50 PM (IST)
डेंगू के 12 और मरीज सामने आए, इस सीजन 181 तक पहुंची संख्या
डेंगू के 12 और मरीज सामने आए, इस सीजन 181 तक पहुंची संख्या

जागरण संवाददाता, पानीपत : डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या जिला में बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 12 नए मरीजों की पुष्टि की है। इस सीजन (अगस्त से अब तक) विभाग 181 मरीजों की पुष्टि कर चुका है। यह सरकारी आंकड़ा है। निजी अस्पतालों में कार्ड टेस्ट में डेंगू एक्टिव मिले केसों की संख्या 2000 से ज्यादा है।

जिला मलेरिया विभाग के हेल्थ सुपरवाइजर जसमेर सिंह ने बताया कि भापरा गांव के निवासी मरीज की पाजिटिव रिपोर्ट पीजीआइ चंडीगढ़ से मिली है। एक मरीज की रिपोर्ट करनाल सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त हुई है।सोनीपत के गन्नौर, करनाल के घरौंडा और जींद जिला के सफीदों का एक-एक मरीज पानीपत के निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

इनके अलावा शांति कालोनी, आसन कलां, संजय कालोनी, नौल्था, सेक्टर-12, माडल टाउन व गांव ताजपुर में पाजिटिव केस मिले हैं। दूसरे जिलों के केसों की सूचना संबंधित अधिकारियों को भिजवा दी है।

जिला में जहां भी मरीज मिले हैं, उनके घर व आसपास लार्वा विरोधी गतिविधि (आसपास करीब 70 घरों में कूलर, रेफ्रीजरेटर की ट्रे, गमले, होदी, पानी की टंकी में मच्छरों के लार्वा की जांच) शुरू कर दी है। लोगों को मच्छरों से बचाव की सीख दी गई है। साफ पानी में पनपता है मादा एजिप्टी मच्छर

डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डा. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू बुखार फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में अधिक काटता है। जिला वासियों से अपनी है कि घर व आसपास पानी जमा न होने दें। किसी एरिया में बुखार के मरीज अधिक हैं तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। घटते-बढ़ते रहे डेंगू केस

2016- 12

2017-469

2018-133

2019- 04

2020-272

2021-181 (12 नवंबर तक)

chat bot
आपका साथी