स्पो‌र्ट्स स्कूल का 11वीं का छात्र लापता, तीसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग

शहर के विकास नगर से स्पो‌र्ट्स स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एथलेटिक्स खिलाड़ी साहिल (16) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामला 27 नवंबर दोपहर का है। खिलाड़ी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं चल सका है। वहीं बेटे के लापता होने के बाद से स्वजन परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:16 PM (IST)
स्पो‌र्ट्स स्कूल का 11वीं का छात्र लापता, तीसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग
स्पो‌र्ट्स स्कूल का 11वीं का छात्र लापता, तीसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग

जागरण संवाददाता, पानीपत: शहर के विकास नगर से स्पो‌र्ट्स स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एथलेटिक्स खिलाड़ी साहिल (16) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामला 27 नवंबर दोपहर का है। खिलाड़ी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं चल सका है। वहीं बेटे के लापता होने के बाद से स्वजन परेशान हैं। सोमवार को भी उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस से लापता बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई।

विकास नगर सीआइएसएफ रोड निवासी कविता ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा साहिल जींद जिले के निडानी स्थित स्पो‌र्ट्स स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। 26 नवंबर को वह स्कूल से घर पर आया था। 27 नवंबर को घर पर ही था, लेकिन दोपहर को अचानक लापता हो गया। देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा तो उन्होंने आस पास की कालोनी, शहर व रिश्तेदारी में पता किया, परंतु कोई सुराग नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी।

वहीं बेटे के लापता होने के बाद से मां व अन्य स्वजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से साहिल को तुरंत ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तबीयत खराब होने पर आया था घर

साहिल के फूफा हरियाणा पुलिस में हैड कांस्टेबल आजाद सिंह ने बताया कि साहिल के पिता हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। ट्रेनिग के दौरान ही उनका निधन हो गया था। उसके बाद से वो उनके पास ही रह रहे हैं। तबीयत खराब होने के उपरांत ही साहिल स्कूल से घर पर आया था। 27 नवंबर को वो दिन में अपनी मां व बुआ के साथ था। पहले वो इधर उधर जाना समझ इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया तो तलाश शुरू की। आजाद ने बताया कि साहिल एथलेटिक्स का खिलाड़ी है। वह स्कूल में पढ़ने के साथ खेल की तैयारी करता है।

chat bot
आपका साथी