10 मिनट का हुआ इंसार बाजार से सलारजंग क सफर, बाजार में लगे वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड

बाजारों में पुलिस प्रशासन ने रविवार को नो इंट्री के बोर्ड लगाकर चौपहिया वाहनों व ई-रिक्शा वाहनों पर रोक लगा दी गई। रविवार को बाजारों में आरामदायक तरीके से लोगों ने खरीददारी की। इंसार बाजार में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:14 PM (IST)
10 मिनट का हुआ इंसार बाजार से सलारजंग क सफर, बाजार में लगे वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड
10 मिनट का हुआ इंसार बाजार से सलारजंग क सफर, बाजार में लगे वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड

जागरण संवाददाता, पानीपत : बाजारों में पुलिस प्रशासन ने रविवार को नो इंट्री के बोर्ड लगाकर चौपहिया वाहनों व ई-रिक्शा वाहनों पर रोक लगा दी गई। रविवार को बाजारों में आरामदायक तरीके से लोगों ने खरीददारी की। इंसार बाजार में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को लोगों ने इंसार बाजार से सलारजंग गेट तक 10 मिनट में पैदल रास्ता किया। बाजार में कोई भीड़ नहीं दिखाई दी। सभी अपनी-अपनी शापिग करते नजर आए। इस दौरान बाजारों के इंट्री प्वाइंट पर बेरिकेड्स व नो इंट्री के बोर्ड लगाए गए।

वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड लगने के बाद दो पहिया वाहन भी कम दिखाई दिए। इससे सारा दिन बाजारों में ग्राहकों ने पैदल चलकर आसानी से खरीददारी की। त्योहार सीजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बाजारों की व्यवस्था सुधारने के लिए वाहनों की नो इंट्री की है। बता दें कि शनिवार को एएसपी पूजा वशिष्ठ ने बाजारों का निरीक्षण किया था। जिसके बाद बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए वाहनों की नो इंट्री की गई है।

बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर पहले भी रोक लगाई गई थी। लेकिन बोर्ड लगाकर बाजारों में इंट्री करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी गई। अगर फिर भी कोई अपने वाहन के बाजार में लेकर जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। एसडी रोड पर रहा जाम

शहर के जहां अन्य बाजार में ट्रैफिक जाम फ्री रहे तो एसडी रोड से अमर भवन चौक तक दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने वन वे का बोर्ड तो लगा दिया, लेकिन वाहन चालक फिर भी नहीं माने और दिनभर एसडी रोड से लेकर अमर भवन चौक तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। आज से होगी सख्ती

रविवार को पहले दिन बाजारों के हालात लगभग सामान्य रहे। कुछ बाजार को छोड़कर सभी बाजार ट्रैफिक फ्री रहे। सोमवार से अगर किसी ने भी पुलिस द्वारा बनाए गए नियमों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे रहे दिनभर हालात

इंसार बाजार : इस बाजार में मेन इंट्री गेट पर बेरिकेड्स व वाहनों नो इंट्री का बोर्ड लगाया गया। दिनभर हालात समान्य रहे।

सलारजंग गेट : यहां इंट्री गेट पर वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड लगाए गए। यहां भी हालात काफी सामान्य रहे।

पचरंगा बाजार : इस बाजार में भी इंट्री पर बेरिकेड्स व वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड लगाए गए। पूरे बाजार में लोगों ने दिनभर आराम से खरीदारी की।

एसडी रोड से अमर भवन चौक : इस रास्ते पर भी वन वे का बोर्ड लगाया गया, लेकिन फिर भी दोनों तरफ जाम ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में वाहनों की नो इंट्री

एएसपी पूजा वशिष्ठ ने जागरण से बातचीत में बताया कि बाजारों वाहन इंट्री न करे। इसके लिए इंट्री प्वाइंट पर ही वाहनों की नो इंट्री का बोर्ड लगाए गए। अगर फिर भी लोग नहीं माने तो सख्ती बरती जाएगी।

chat bot
आपका साथी