मोरनी दुष्कर्म मामले में फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा, सरकार का पुतला फूंका

मोरनी सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार का पुतला फूंका।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 08:58 PM (IST)
मोरनी दुष्कर्म मामले में फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा, सरकार का पुतला फूंका
मोरनी दुष्कर्म मामले में फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा, सरकार का पुतला फूंका

जेएनएन, पंचकूला। मोरनी सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेसियों ने सीएम के पुतले की शव यात्रा निकाली और उसके बाद पुतले को आग लगा दी। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव और अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने की।

सुबह ही सेक्टर एक स्थित माजरी चौक पर महिलाएं एकत्रित होना शुरू हो गई थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे सुष्मिता देव के नेतृत्व में महिलाओं ने सीएम के पुतले को अर्थी पर रखकर उठाया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सचिवालय के गेट पर पुतले को रखकर महिलाओं ने मातम मनाया। शव का क्रिया कर्म वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने किया। महिला नेत्रियों ने महिला थाना प्रभारी को भी निलंबित करने की मांग उठाई। सुष्मिता देव ने कहा कि आज हमने राज्यपाल को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया है। यदि महिला थाने की प्रभारी गैंगरेप पीडि़ता की सुनवाई नहीं करेगी, तो कौन करेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिला थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया गया, तो ये आंदोलन महिला थाना प्रभारी के कार्यालय के बाहर होगा। सुष्मिता देव ने सीएम पर मोरनी में चल रहे सेक्स रैकट को लेकर चुप्पी पर निशाना साधा।

उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा की मोदी और शाह सीना ठोक कर कहते हैं कि 21 राज्यों में हमारी सरकार है और 2014 में इन्होंने महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाया था, फिर भी रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रंजीता मेहता ने पीडि़त परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजे की राशि कम से कम 20 लाख रुपये देने की मांग की।

इस अवसर पर राजस्थान की कांग्रेस सहप्रभारी नंदिता हुड्डा, पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया, उपप्रधान सुधा भारद्वाज, सुषमा खन्ना, चित्रा सारवारा, सुनीता शेरावत, बिमला सरोहा, रंजीता मेहता, अनीता शर्मा, नीना राठी, मनवीर कौर गिल, मीनाक्षी चौधरी, शारदा राठौर, कृष्णा पुनिया, अमरदीप कौर, अनुपमा रावत, कमल मान, वंदना पोपली, बिमला सांगवान भी उपस्थित थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी