पंचकूला और कालका के तीन लाख 86 हजार वोटर नए विधायक के लिए आज डालेंगे वोट

चुनाव के लिए पोलिग पार्टियां रविवार को रवाना हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:21 AM (IST)
पंचकूला और कालका के तीन लाख 86 हजार वोटर नए विधायक के लिए आज डालेंगे वोट
पंचकूला और कालका के तीन लाख 86 हजार वोटर नए विधायक के लिए आज डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, पंचकूला : पंचकूला जिले की कालका एवं पंचकूला विधानसभा सीट के चुनाव के लिए पोलिग पार्टियां रविवार को रवाना हो गई। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। कालका विधानसभा क्षेत्र की पोलिग पार्टियां महिला राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 से एवं पंचकूला विधानसभा की पोलिंग पार्टियां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 से सामान लेकर रवाना हो गई। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां सीधे जहां से सामान मिला है, वहीं पर सामान वापस जमा करवाएंगी। सभी पोलिंग पार्टियां व माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए साधनों में ही अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। सोमवार को जिले में 410 बूथों पर कुल 3,86,138 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। कालका में एक लाख 76 हजार 365 मतदाता

18 थर्ड जेंडर भी करेंगे मतदान

जिले में दो लाख चार हजार 257 पुरुष मतदाता हैं जबकि एक लाख 81 हजार 844 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर 18 वोटर हैं तथा एनआरआइ मतदाता 19 हैं। कालका विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 76 हजार 365 मतदाता हैं जिनमें से 93,128 पुरुष, 83,237 महिला व 12 थर्ड जेंडर मतदाता और तीन एनआरआई मतदाता हैं। पंचकूला में दो लाख नौ हजार 773 मतदाता

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख नौ हजार 773 मतदाता हैं। पंचकूला जिले में कुल 2080 दिव्यांग मतदाता हैं जिनमें से कालका विधानसभा क्षेत्र के 965 कालका, 1115 पंचकूला में हैं। चुनाव प्रक्रिया के बंदोबस्त में 2056 कर्मचारी लगे हैं जिनमें 1068 कालका व 988 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनमें पोलिंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी आदि शामिल हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 नाके

डीसी ने कहा कि जिले में तीन एफएसटी कालका व तीन पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ 5-5 एसएसटी, 3-3 वीएसटी, 7-7 जोनल मजिस्ट्रेट और एक-एक वीवीटी दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए लगाई गई हैं। इसी प्रकार चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 नाके लगाए गए हैं। कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए 179 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 99 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए हैं। जिले में दो जगह होगी मतगणना

24 को मतगणना के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। कालका के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए सेक्टर-1 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से, शांतिपूर्ण, भयमुक्त तथा प्रलोभन मुक्त मतदान करवाने के लिए गठित विभिन्न टीमों के सदस्यों से मुलाकात कर हालातों का जायजा लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त ऑब्जर्वरों व माइक्रो ऑब्जर्वरों से भी मुलाकात कर जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी